6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोहास गांव में दिन दहाड़े चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

100 नं की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की तो मौके से गोली का खोखा बरामद हुआ

less than 1 minute read
Google source verification
Firing

फायरिंग

महराजगंज. पनियरा थानाक्षेत्र के ग्राम सभा सोहास में मंगलवार को दिन में लगभग तीन बजे एक अज्ञात युवक बाईक से सोहास गांव में मोलई यादव का घर पूछते हुए उनके घर आया और सुमित यादव का नाम पूछा और बोला कि क्या सुमित यादव आप के घर आए हैं तो उन्होंने कहा हां आए हैं इतना सुनते ही वह युवक पैंट में रखा असलहे से हवाई फायर करके भाग निकला। गोली चलने की सूचना पर 100 नं की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की तो मौके से गोली का खोखा बरामद हुआ और सुमित यादव को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार मोलई यादव के लड़के शैलेश यादव की शादी सुरेश यादव की पुत्री सरोज से तीन माह पूर्व हुई है उसी लड़की का भाई सुमित यादव सोमवार को शाम चार बजे अपने बहन के घर सोहास आये थे।उसी को खोजते हुए युवक सोहास गांव आया और हवाई फायर करके भाग निकला। सुमित यादव ने अज्ञात युवक के खिलाफ पनियरा थाने में तहरीर दिया है।

By- Yashoda Srivastava