
महराजगंज. पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जंगल बड़हरा के पूर्व ग्राम प्रधान नेवास गुप्ता का लग 10 वर्षीय नाती सन्देश गुप्ता रविवार को अचानक गायब हो गया। देर रात तक उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दर्ज कराई है। संदेश के गायब होने से घर में किसी अनहोनी की आशंका को लेकर कोहराम की स्थति है। देर रात 100 नम्बर की मोबाइल पुलिस मैसेज को जिले भर में पास करके खुद भी खोज बीन कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार राविवार के दिन में लगभग 12 बजे सन्देश गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता रेंजर साईकिल से पैन्ट व बंडी पहन कर सड़क पर निकला था। परिजन समझ रहे थे कि कहीं आस पास ही होगा, लेकिन शाम 4 बजे तक वह घर नहीं लौटा तो खोज बीन शुरू हुई।
सन्देश गुप्ता के पिता सुनील गुप्ता कहीं बाहर काम करते हैं। सन्देश कक्षा तीन का छात्र है। उसकी मां मीरा व छोटे भाई शिवम् के साथ उसकी बड़ी बहन रोशनी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस के अलावा ग्रामीण बाईक व साईकिल से सन्देश को हर संभावित ठिकानो पर तलाश जारी किए हुए थे। पनियरा थाने की पुलिस का कहना है कि संदेश को तलाशा जा रहा है। काफी संभावना है कि वह जल्द मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें-
बाइक की ठोकर से महिला जख्मी
निचलौल थाना क्षेत्र के गिरहियां गांव की 40 वर्षीय महिला रविवार को बाइक की ठोकर से घायल हो गई। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पलात महराजगंज रेफर कर दिया। वहां महिला की हालत गंभीर है।
बता दें कि, गिरहियां गांव की 40 वर्षीय फुलवन्ती देवी नेपाल राज्य के वेलवानी गांव अपने रिश्तेदार के यहां गयी थी।रविवार को वह दोपहर मे वापस आ रही थी। टेम्पू उनके गांव के पास उतार कर आगे बढ़ा तभी बाइक सवार एक युवक ने ठोकर मार दी। गांव वाले ठोकर मारने वाले युवक को पकड़ कर उसकी वाइक अपने पास रख ली। ठोकर मारने वाला युवक दवा कराने की बात गांव वालों से कहकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आया। महिला को डाक्टरों द्वारा रेफर करने के बाद घायल महिला के घर वालों से पैसा की व्यवस्था कर लाने की बात कह फरार हो गया। इस सबंध मे थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह का कहना है कि, तहरीर नहीं मिली। मिलने पर मुकदमा लिखा जाएगा।
input- यशोदा श्रीवास्तव
Published on:
11 Dec 2017 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
