25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्राम प्रधान पर किशोरी का हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म का लगा आरोप, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

किशोरी से बलात्कार के आरोप में प्रधान गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महाराजगंज

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 19 Apr 2018, 10:10 AM IST

Rape Case

Rape Case

महराजगंज. पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधान पर किशोरी संग बलात्कार का आरोप लगा है। घटना की सूचना पर मुकामी पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। दो समुदायों के बीच का मामला होने के कारण एहतियात के तौर पर पुलिस ने गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया है।

यह भी पढ़ें- नोटबंदी के वक्त जैसे हालात, कई दिनों से जिले भर के एटीएम केबिनों पर सन्नाटा, सपा नेता ने कही ये बड़ी बात


मामला बुधवार शाम का है। थाना क्षेत्र के गांव में ग्राम प्रधान अख्तर पर आरोप है कि उसने अपने घर के बरामदे में बैठी 15 वर्षीय किशोरी को बहलाकर बगल के कमरे में ले गया और उसका हाथ पैर बांधकर उसके साथ बलात्काल किया। लहूलुहान किशोरी को उसी हाल में कमरे में छोड़कर फरार हो गया।

परिजनों के ढूंढने पर किशोरी कमरे में लहूलुहान हाल में मिली।किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान अख्तर के खिलाप रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए पहले स्थानीय स्वास्थ केंद्र बनकटी ले गई फिर महराजगंज जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसका परीक्षण होना है।पुलिस का कहना था कि किशोरी की हालत ठीक नही थी।वह बार बार बेहोश हो जार ही थी लेकिन आज उसकी हालत स्थिर है।


वैसे इस घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। एसपी आरपी सिंह का कहना है कि इस मामले में आरोपी ग्राम प्रधान अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया।पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चूंकि दो समुदायों के बीच का मामला है। मामला सांप्रदायिक न हो इसे लेकर सतर्कता बरती जा रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।स्थित पर नजर रखी जा रही है।