8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काठमांडू के होटलों और पशुपति नाथ मंदिर के आस पास हनीप्रीत की तलाश जारी

कुछ इसी तर्ज पर काठमांडू मे ढूंढी जा रही हनीप्रीत

2 min read
Google source verification
Honeypreets quest continues

हनीप्रीत

महराजगंज. बाबा रामरहीम के एक और राजदार प्रदीप आया के इस खुलासे"कि हनीप्रीत नेपाल भाग गई"के बाद काठमांडू वैली में जंगल में रावण द्वारा अपहृत कर ली गई सीता की तर्ज पर हनीप्रीत को ढूंढा जाने लगा है।काठमांडू के होटलों और पशुपति नाथ मंदिर के आस पास हनीप्रीत की तलाश जारी है।इधर नेपाल जाने वाले सभी मार्गों पर हनीप्रीत का ऐसा आकर्षक फोटो चस्पा किया गया जिसपर सीमा करने वाले हर किसी की नजर एक बार जरूर ठहरे।सीमा की जांच एजेंसियां भी सर्तक है और वे यह मानने को तैयार नहीं हैं कि हनीप्रीत नेपाल भागने में सफल हुई है।लेकिन प्रदीप आया के खुलासे के बाद नेपाल सीमा के सुरक्षा एजेसियों के भी हाथपांव फूले हुए हैं।

हनीप्रीत के भूमिगत होने के बाद से ही उसके नेपाल भाग जाने के कयास लगाए जाने लगे थे।इसे देखते हुए ही नेपाल जाने के सभी रास्तों पर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क करते हुए उसका फोटो चस्पा कर दिया गया था।इतनी कड़ी सुरक्षा के बाद यदि( जैसा कि प्रदीप आया का दावा है ) हनीप्रीत नेपाल भागने मे सफल हो गई तो अचरज की ही बात है।बहरहाल हनीप्रीत की तलाश अब काठमांडू,पोखरा सहित नेपाल के अन्य प्रमुख शहरो मे किए जाने की चर्चा है।

बताते हैं कि नेपाल में भी गुरमीत के भक्तों की संख्या बहुतायत है।इसमें कई प्रमुख नेता व बड़े व्यवसायी भी हैं।माना जा रहा है कि हनीप्रीत यदि नेपाल भागने में सफल हुई है तो ऐसे ही किसी खाश के यहां ही पनाह ली होगी जहां से फिलहाल नेपाल पुलिस के बस की बात नही है कि उसे हाथ लगा दे।काठमांडू के एक पुलिस अफसर ने हनीप्रीत के काठमांडू होने की संभावना से इनकार किया है लेकिन कहा कि यदि सरकार के तरफ से ऐसे किसी भारतीय लड़की के सर्च करने का आदेश मिला तो उसका पालन होगा। वहीं दूसरी तरफ इस बात की चर्चा है कि काठमांडू सहित नेपाल के प्रमुख शहरों में बहुत ही गोपनीय ढंग से हनीप्रीत की तलाश की जा रही है।
सैमसंग मोबाइल से भेजा गया।

अभी अभी खबर मिली है कि काठमांडू हरियाणा पुलिस पहुंच गई है उर उसने त्रिभुवन हवाई अड्डे से उसकी तलाश शुरू कर दी।वहां सीसी टीवी कैमरे से कुछ फुटेज हासिल किए हैं। हनीप्रीत की तलाश में हरियाणा पुलिस की मदद के लिए नेपाल पुलिस भी सक्रीय है।काठमांडू और नेपाल के अन्य प्रमुख शहरों में हनीप्रीत की तलास हरियाणा पुलिस जाएगी।नेपाल पुलिस के साथ हरियाणा पुलिस का एक दल काठमांडू हवाई अड्डे पर डेरा डाल दिया है।हवाई अड्डे पर लाउंज से लेकर जरूरी काउंटरो पर हनीप्रीत का फोटो चस्पा है।हनीप्रीत की तलाश संबंधी पल पल की खबर भारतीय राजदूत मंजीब सिंह तक पहुंच रही है।