5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रंग में भंग डालने की कोशिश हुई नाकाम, अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने दिया सूझबूझ का परिचय

मस्जिद के बड़े मौलाना पर मस्जिद जाते वक्त फेंका शरारती तत्वों ने फेंक दिया रंग, बिगड़ते बिगड़ते बचा माहौल

2 min read
Google source verification
रंग में भंग डालने की कोशिस हुई नाकाम

रंग में भंग डालने की कोशिस हुई नाकाम

महराजगंज. जिले में शुक्रवार को होली पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा था। कि इसी बीच जिलामुख्यालय स्थित बड़ी मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ाने जा रहे मस्जिद के बड़े मौलाना मैनुद्दीन पर शरारती तत्वों ने कसबे से थोड़ा पहले मऊपाकड़ स्थान पर रंग फेंक दिया। इस घटना से लगा कि बड़ा बवाल हो जाएगा। लेकिन अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया। वे इस शरारती घटना को नजरअंदाज कर पहले नमाज पढ़ने का फैसला लिया। बड़े मौलाना ने आक्रोशित नमाजियों से कहा कि इसकी शिकायत नमाज बाद की जाएगी।


दोपहर बाद जब नमाज खत्म हुआ तो नमाजियों का हुजूम कोतवाली पहुंचा और कोतवाल से सारी घटना बयान की। इधर मौलाना पर रंग फेंकने की खबर जिले में भर में फैल गई। जिसे लेकर प्रशासन और आम लोग किसी बड़े बवाल को लेकर चिंतित हो उठे। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया। वहीं कोतवाली पुलिस मौलाना पर रंग फेंककर पर्व में खलल डालने वालों की तलाश में जुट गई। साथ ही कोतवाली में गए अल्पसंख्यक समाज के नाराज लोगों को शरारती तत्वों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर समझा बुझाकर शांत कराया। उनके मानने के बाद पुलिस ने चैन की सांस ली।


मालूम हो कि दो मार्च की होली का कुछ ऐसा संयोग था कि इसी दिन शुक्रवार पड़ने की वजह से पर्वन और नमाज के वक्त सुरक्षा पुलिस के लिए चुनौती थी। पर्व और नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस सर्तक थी। मस्जिदों से लगे हर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसपी, एएसपी समेत चारों सर्किल के सीओ भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे। सबकुछ शांति पूर्वक चल रहा था कि जिलामुख्यालय पर ही शरारती तत्वों ने खलल डालने की कोशिश कर दी। एएसपी आशुतोष शुक्ला का कहना है कि बात आगे बढ़ने से रोक ली गई। शरारती तत्वों की गिरफ्तारी में पुलिस लगी हुई है।