18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महराजगंज: नेपाल बॉर्डर पर थाईलैंड से भारत लाया जा रहा 17 करोड़ का गांजा जब्त, तस्कर अरेस्ट

महाराजगंज के सोनौली बॉर्डर से एक तस्कर को सुरक्षा एजेंसियों नें गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 17 करोड़ रुपए का गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजा की खेप को भारत में तस्करी कर लाने की तैयारी थी।

less than 1 minute read
Google source verification

पकड़ा गया आरोपी pc - patrika

महाराजगंज: नेपाल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और आबकारी विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अधिकारियों ने दिल्ली के रहने वाले एक शख्स से गांजा की खेप बरामद की है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली का रहने वाला है आरोपी

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला वाहिद हुसैन गांजा की खेप के साथ सोनौली में नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया है। सीमा पर तैनात आबकारी विभाग एसएसबी और इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग के मुताबिक, आरोपी के पास से 17 किलो 590 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 17 करोड़ कीमत आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया

आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभाग को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि गांजा की एक बड़ी खेप भारत में लाई जाने वाली है, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध शख्स को रोककर पूछताछ की गई। इसके बाद विभाग को कामयाबी हासिल हुई।

थाईलैंड से लाइ गई थी खेप

आरोपी इस गांजा की खेप को थाईलैंड से लेकर काठमांडू पहुंचा था और काठमांडू से इस खेप को बॉर्डर के रास्ते भारत में लाने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान उसे गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई खेप उच्च क्वालिटी का हाइड्रोपोनिक गांजा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।