2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार हो रही बारिश से जर्जर मकानों में रहने वालों पर मंडराया खतरा, प्रशासन चौकन्ना

नगरीय प्रशासन से लेकर ग्राम पंचायतों तक को ऐसे मकान में रहने वालों को उचित स्थान पर ठहराने की व्यवस्था का निर्देश दिया है

2 min read
Google source verification
up news

लगातार हो रही बारिश से जर्जर मकानों में रहने वालों पर मंडराया खतरा, प्रशासन चौकन्ना

महराजगंज. लगातार हो रही बरसात से कच्चे और जर्जर मकान वालों की मुसीबत है। इधर अन्य जगहों पर पुराने मकानों के गिरने से हो रही जनहानि की घटनाओं से प्रशासन चौकन्ना है। जिलाधिकारी अमरनाथ नाथ उपाध्याय ने नगरीय प्रशासन से लेकर ग्राम पंचायतों तक को ऐसे मकान में रहने वालों को उचित स्थान पर ठहराने की व्यवस्था का निर्देश दिया है।

बता दें कि अभी भी गांव से लेकर कसबों तक अनगिनत ऐसे मकान हैं जो रहने लायक नहीं हैं बावजूद इसके लोग खतरे के साये में बेफिक्री से रह रहे हैं। शुक्र है कि अभी इस बरसात में किसी मकान के ढ़हने की खबर नही है इसके पहले प्रशासन ने अलर्ट कर दिया है। पिछले साल मुसलाधार बारिश में जिले कच्चा मकान गिरने के मामले सामने आय़े थे। जिसमें एक महिला की मौत हुई थी जबकि 1998 में बाढ़ और बारिश की सबसे बड़ी प्रलयकारी हालात में एक दर्जन से अधिक कच्चे मकान जमींदोज हुए थे तथा चार जनहानि हुई थी।

नगरपंचायत, नगरपालिकाओं ने उठाए एहतियाती कदम
जिले नगरपंचायत और नगर पालिकाओं की संख्या सात है। इसमें दो नगरपालिका और पांच नगरपंचायतें हैं। नगरनिकाय परशासन ने अपने क्षेत्रों में जर्जर मकानों का चिन्हीकरण शुरू कर दिया है। आनंदनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि उनके टाउन एरिया में दो तीन मकान जर्जर हाल पाए गए जो न्यायालयी विवाद में हैं।

इन मकानों में फिलहाल कोई रह नहीं रहा है कहा कि बावजूद इसके वे बरसात में मकानों के धराशायी जैसी घटनाओं को लेकर सचेत हैं। नौतनवा नगरपालिका के चेयरमैन गुड्डू खान का कहना है वे सर्वे करा रहे हैं जर्जर मकान में रहने वालों को वे बरसात भर सेल्टर होम उपलब्ध कराएंगे। क्योंकि जन हानि रोकना जरूरी है। सिसवा नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि जगदीश जासवाल ने भी जर्जर मकानों का सर्वे शुरू करा दिया है। इसी तरह सोनौली घुघली और निचलौल नगर पंचायतों के अध्यक्षों ने जर्जर मकानों का चिन्हीकरण शुरू कर दिया है।

जिला मुख्यालय के नगरपालिका महराजगंज में कुछ मकान जर्जर हाल में पाए गए हैं जिनके स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। एडीएम इन्द्र भूषण वर्मा का कहना है कि फिलहाल जिले मकान गिरने जैसे हालात नहीं हैं फिर भी ऐसी संभावित कैजुअल्टी से सतर्क रहने का निर्देश एसडीएम और नगर निकाय प्रशासन को दिया गया है।