6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाहुबली विधायक अमनमणि त्रिपाठी के कार्यालय पर पुलिस छापा ! BJP प्रत्याशी पर समर्थकों ने किया था हमला

बाहुबली विधायक अमनमणि त्रिपाठी के कार्यालय पर छापेमारी।

2 min read
Google source verification
Amanmani Tripathi

अमनमणि त्रिपाठी

महराजगंज. पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के नौतनवा स्थित कार्यालय पर सोमवार की दोपहर पुलिस ने छापा मारकर कमरों की तलाशी ली। पुलिस को सूचना मिली थी कि निकाय चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए शराब बांटे जा रहे हैं। लेकिन मौके पर तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से अमरमणि त्रिपाठी के समर्थक भड़क गए और पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हुई।इस मौके पर वहां मौजूद चेयरमैन पद के निर्दल उम्मीदवार गुड्डू खान का कहना है की भारी पुलिस बल उनकी गिरफ्तारी को आई थी जिसे जनता के विरोध की वजह से पीछे हटना पड़ा।


मालूम हो कि निर्दल विधायक अमनमणि के कार्यालय से नगर पालिका नौतनवा के अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी गुड्डू खान के चुनाव का संचालन होता है।रविवार को भोजपुरी नायक निरहुआ के रोड शो कार्यक्रम में बवाल हुआ था जिसमें विधायक,गुड्डू खान सहित तीन दर्जन आरोपी बनाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें
कथित भाजपाइयों की गुंडई, टोल टैक्स मांगने पर टोल कर्मी को पीटा, जा सकती है आंख की रोशनी
https://www.patrika.com/basti-news/alleged-bjp-leader-assault-toll-employee-for-toll-tax-1-1995979/

दोपहर में सीओ सुरेश कुमार रवि और एसओ प्रहलाद पाण्डेय भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अमनमणि के कार्यालय पर पहुंचे और वहां कमरों की तलाशी लेने लगे। जिसके बाद गुड्डू खान और अमनमणि के समर्थक भड़क गए और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गुड्डू खान ने पुलिस पर सत्ता पक्ष के इशारे पर छापेमारी के बहाने अपनी गिरफ्तारी की साजिश का आरोप लगाया। गुड्डू खान का कहना था कि पुलिस सत्ताधारी लोगों के इशारे पर उनके चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। सीओ सुरेश कुमार रवि ने बताया कि भारी मात्रा में शराब रखे जाने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने तलाशी ली लेकिन मौके से कुछ भी बरामद नहीं हुआ।
by Yashoda Srivastava