4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झाड़फूंक के नाम पर युवतियों से दुष्कर्म करता था यह तांत्रिक, गिरफ्तार

इस महिला ने खोला बाबा का राज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महाराजगंज

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 23 Dec 2017, 10:40 AM IST

Tantrik Arrested

तांत्रिक गिरफ्तार

महराजगंज. झाड़फूंक के बहाने पीड़ित युवतियों को अपने मोहपास में फंसा कर उनका यौन शोषण करने वाले सोखा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोखा के खिलाफ एक 22 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच पड़ताल के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि इसके पहले भी उक्त सोखा के खिलाफ शिकायत मिलती रही है। लेकिन किसी के लिखित शिकायत न करने के नाते पुलिस कार्रवाई नही कर पा रही थी।


मालूम हो कि कोठीभार थाना क्षेत्र अंतरगत पकड़ीनौनिया गांव का रहने वाला श्री पाल यादव ग्रामीण इलाकों का माना जाना सोखा है। उसके यहां हर शुक्रवार और बुधवार को जिले के दूरदराज गांव से भूत प्रेत की शिकार युवतियों और महिलाओं की भारी भीड़ जुटती रही है। सोखा झाड़ फूंक के बहाने युवतियों के साथ पहले अश्लील हरकत करता था। जब उसका विरोध नही होता था तो उन्हें अपने हबस का शिकार बनाता था। भूत प्रेत उतारने अथवा दूर भगाने के बहाने वह युवतियों को कुछ देर के लिए खास तरीके से बनाए गए अपने कक्ष में ले जाता था। फिर कुछ देर बाद युवती को बाहर लाता था। उस कक्ष से बाहर आते वक्त युवतियां भयभीत नजर आती थी। लेकिन वे अपनी जुबान खोलती नहीं थी। गांव में सोखा के बारे में किसी की धारणा अच्छी नही है।


20 ता को जिले के एक गांव की 22 वर्षीय युवती अपने पति के साथ उक्त सोखा के पास झाड़ फूंक कराने आई थी। झाड़ फूंक के बहाने सोखा ने युवती के साथ अश्लील हरकत की। जब उसने विरोध किया तो उसे कुद सुघा कर कुछ देर के अचेत कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सोखा ने युवती को जुबान न खोलने की धमकी दी। लेकिन मामला बना नहीं। युवती और उसका पति सोखा से लड़ गए और जोर जोर से उसके हरकत को लोगों को बताने लगी। बताते हैं कि सोखा से युवती के पति की हाथापाई भी हुआ। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस पहंचकर सोखा को थाने उठा ले गई। युवती ने पुलिस को लिखित तहरीर दी कि वह सोखा श्रीपाल यादव के पास अपनी बीमारी का इलाज कराने कराने आई थी। सोखा ने उसके पति को किसी बहाने से उसके पति को बाहर भेज दिया और कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की दो दिनो तक जांच के बाद पुलिस ने 22 ता को सोखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोठीभार थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर सोखा को गिरफ्तार किया गया है।