लोकसभा चुनावः गठबंधन हुआ तो इस सीट पर किसकी दावेदारी हो सकती है मजबूत
महराजगंज. गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने सपा बसपा के एक साथ आने पर तंज जरूर कसा है लेकिन लोकसभा चुनाव की तेैयारी में जुटे कांग्रेस, सपा तथा बसपा के नेता सहम तो गए ही हैं। वे इसे 2019 के लोकसभा चुनाव में संभावित गठबंधन की दृष्टि से देखने लगे हैं। महराजगंज में सपा के एक नेता ने कहा कि, राजबब्बर की क्या, उन्हें तो 2017 के विधानसभा चुनाव में भी अंत तक सपा और कांग्रेस के गठबंधन की भी खबर नहीं थी।