14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेम प्रसंग में मामा-भांजी ने खाया जहर, होश आने पर मामा बोला…मेरी भांजी को बचा लो

महराजगंज में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला आया है, यहां मामा, भांजी के बीच ही प्रेम का परवान चढ़ गया। दोनो के मिलने में रिश्तों की मर्यादा आड़े हाथों आ रही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महाराजगंज

•

image

anoop shukla

•

Updated: 15 Nov 2024, 9:51 AM IST

प्रेम प्रसंग में रिश्तों की मर्यादा भी टूट गई। महराजगंज में बृहस्पतिवार को मामा-भांजी ने प्रेम प्रसंग में जहर खा लिया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ता देख परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर होने पर पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में मां ने पुलिस को तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें: शुद्ध प्लस कंपनी के GM से 2.70 करोड़ का साइबर फ्रॉड, दो खातों में ट्रांसफर करा लिए रुपए

जिला अस्पताल में चल रहा है मामा,भांजी का इलाज

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के स्ट्रेचर पर लेटे मामा और भांजी का इलाज चल रहा था। काफी प्रयास के बाद मामा किसी तरह थोड़ा होश में आया। उसने हाथ जोड़कर बिलखते हुए कहा कि उन्हें और भांजी को बचा लीजिए। पुलिस कर्मी के पूछताछ में मामा ने बताया कि उसका भांजी से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन रिश्तों की मर्यादा दोनों को एक दूसरे से मिलने नहीं दे रही थी।

यह भी पढ़ें: गर्ल यू-ट्यूबर को मिल रही थी लारेंस विश्नोई के नाम पर धमकी…पुलिस के खुलासे में आई यह वजह

CO बोले… मामले की जांच की जा रही है

भांजी ने बताया कि मामा ने उसे कुछ खाने को दिया फिर कुछ देर बाद पेट में अचानक तेज दर्द होने लगी। वहीं घटना की सूचना पाकर ससुराल से अस्पताल पहुंची भांजी की मां ने बताया कि बेटी का उम्र करीब 15 है। बेटी का लगभग 15 दिनों पहले तबीयत खराब हुई थी। इलाज कराने के लिए नेपाल से मायके आई थी। सीओ निचलौल अनूज कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल मामा-भांजी के जहर खाने की सूचना मिलने पर उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है। पुलिस मामले की विधिक जांच कर रही है।