
BIG NEWS एक बार फिर सुधर सकते हैं शिवपाल और अखिलेश के संबंध, ये है बड़ी वजह
मैनपुरी। समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव लगातार रैली कर रहे हैं। इटावा के बाद बुधवार को मैनपुरी के घिरोर पहुंचे समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव ने 2019लोकसभा चुनावों के लिए ताल ठोंकी साथ ही समाजवादी पार्टी को समर्थन देने पर भी बड़़ा एलान किया।
2019 मेंं सभी सीटों पर प्रत्याशी
दरअसल शिवपाल यादवव मैनपुरी के घिरोर पहुंचे थे। यहांं कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन समारोह रखा था। इस दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि 2019 में किसी भी दल की सरकार समाजवादी सेकुलर मोर्चे के बिना नहीं बन सकती है। शिवपाल यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की समस्त लोकसभी सीटोंं पर सेकुलर मोर्चे के प्रत्याशी उतारे जाएंगे।
समाजवादी पार्टी को समर्थन
चुनावों मेंं समाजवादी पार्टी को समर्थन के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि यह आने वाला समय बताएगा। फिलहाल सेकुलर मोर्चे के अलग प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएंगे यह स्पष्ट हो चुका है। सेकुलर मोर्चा अपनी लड़ाई लड़ रहा है। शिवपाल यादव अखिलेश यादव पर निशाना साधने बचते नजर आए। कुलल मिलाकर शिवपाल की बातों से जाहिर हुआ कि वह अभी समाजवादी पार्टी या अखिलेश यादव से पूरी तौर पर संबंध खत्म करने के मूड़ में नहीं हैंं। गौरतलब है कि बीते विधानसभा चुनावों से पहले ही शिवपाल और अखिलेश के बीच तनातनी चल रही है अगर सेकुलर मोर्चा सपा को समर्थन देता है शिवपाल और अखिलेश के बीच संबंध भी सुधर सकते हैं।
नेता जी का आशीर्वाद साथ
अलग पार्टी बनाने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा अपेक्षित और उपेक्षित लोगों का मोर्चा है। शिवपाल ने कहा कि सेकुलर मोर्चा आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) का आशीर्वाद उनके साथ है।
Published on:
03 Oct 2018 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
