मैनपुरी। जनपद के एलाऊ थाना क्षेत्र में मंगलवार को 11वीं की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला था। स्थानी लोगों ने युवती का शव पेड़ से लटकता देख हंगामा कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस मामले में ग्रामीणों की बताई गई कहानी से परिजनों की तहरीर एक दम अलग है। मामले में एसपी मैनपुरी ने बयान जारी कर बताया है कि परिजनों ने एफआईआर में छेड़छाड़ या बलात्कार की बात ही नहीं लिखी है। एसपी अजय शंकर राय ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बलात्कार का जिक्र नहीं हैंं, युवती की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है।