मई 2018 में पीड़ित विधवा को ऋण प्राधिकरण इलाहाबाद की ओर से ऋण के मुकदमे में नोटिस प्राप्त हुआ तो पीड़िता सन्न रह गयी। अपने साथ पीएनबी बैंक के मैनेजर के द्वारा किए गये फर्जीवाड़े के बाद पीड़िता बैंक के आला-अधिकारियों के चक्कर काटते काटते थक गयी जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई जिस पर एसएसपी ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए पीड़िता की तहरीर पर 55 लाख रुपए के फर्जीवाड़े में पीएनबी बैंक के तत्कालीन मैनजर, एचडीएफसी बैंक, मुनेश ट्रेडिंग के स्वामी रामेश्वर सिंह, उनकी पत्नी सुमन यादव व पीएनबी के ऋण विभाग के अधिकारी समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में मामला दर्ज करने के आदेश दिये हैं।