10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये 3 मंत्र बदल देंगे आपकी लाइफ, देते ही देखते बन जाएंगे बड़े बिजनेसमैन

Career Tips in Hindi: आज के युवाओं की पहली सोच यही है कि किसी भी तरह से एक अच्छी जॉब मिल जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 17 Jul 2019, 2:50 PM IST

startups, success mantra, start up, Management Mantra, motivational story, career tips in hindi, inspirational story in hindi, motivational story in hindi, business tips in hindi,

startups, success mantra, start up, Management Mantra, motivational story, career tips in hindi, inspirational story in hindi, motivational story in hindi, business tips in hindi,

Career Tips in Hindi: आज के युवाओं की पहली सोच यही है कि किसी भी तरह से एक अच्छी जॉब मिल जाए। कोई भी सरकार जॉब्स दे सकती है परन्तु युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस मानसिकता में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। जब यह मानसिकता बदलेगी, तभी युवा और देश आगे बढ़ेगा। इसके पीछे भी कई भ्रांतियां हैं, सबसे पहली भ्रांति तो यही है कि मैं बिजनेस फैमिली से नहीं हूं, मेरे खून में भी बिजनेस प्रेक्टिस नहीं है, इसलिए मैं सफल नहीं हो सकता। जरूरी है कि युवाओं की इन भ्रांतियों को दूर किया जाए और उन्हें उद्यमिता के मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया जाए।

मोटिवेशन से शुरू होता काम
किसी भी बिजनेस को शुरु करने के लिए सबसे पहली चीज है मोटिवेशन। कोई भी युवा जो कुछ नया करना चाहता है, चाहे वो बिजनेस हो या किसी बड़े काम की शुरूआत, उसके लिए मोटिवेट होना चाहिए। काम शुरू करते समय दिल और दिमाग में यह मोटिवेशन होना चाहिए कि हम कुछ कर सकते हैं। युवा जिस भी बिजनेस की शुरूआत करना चाहते हैं, उसके लिए जरूरी स्किल्स पर ध्यान दें। जब तक बिजनेस के लिए आवश्यक स्किल्स नहीं होंगे, सफलता नहीं मिल सकती।

ऐसे मिलती है सफलता
युवा अत्यधिक क्रिएटिव है, एनर्जेटिक है तथा उन्हें नए नए आइडियाज आते हैं, ऐसे में यदि वो ध्यान रखते हुए सावधानी के साथ बढ़ते हुए आगे कदम रखते हैं तो बिजनेस में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले तो यही देखना चाहिए कि उस बिजनेस के लिए ऐसा मॉडल अडॉप्ट किया जाए जिसमें शुरू में अगर फायदा न हो रहा हो तो नुकसान भी न हो ताकि बिजनेस सर्वाइव कर सके।

सफलता का मंत्र
किसी भी युवा के लिए सक्सेस मंत्र यही है, दिल में जूनून हो, दिमाग में इनोवेशन हो, और सफलता की जबरदस्त भूख हो। यदि किसी में भी ये तीन चीजें हैं तो उसे कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता।