
startups, success mantra, start up, Management Mantra, motivational story, career tips in hindi, inspirational story in hindi, motivational story in hindi, business tips in hindi,
अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रही है और देश अनलॉक 2.0 के लिए तैयार हो रहा है। ऐसे में कई तकनीकी स्टार्टअप भी नए तकनीकी इनोवेशंस ला रहे हैं, जो हमें वायरस संक्रमण सीमित करने में मदद कर सकते हैं। हम जिस तरह से काम करते हैं, कम्यूट करते हैं या सिर्फ हैंगआउट करते हैं, उसे सामान्य स्थिति में लाने में टेक स्टार्टअप्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्टार्टअप्स ने अनोखे समाधान पेश किए हैं, जिनमें कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग सॉल्यूशंस, इनडोर एयर प्यूरीफिकेशनंस का संयोजन है।
ऑटोमेटेड स्मार्ट पार्किंग
स्मार्ट पार्किंग स्टार्टअप ने मॉल्स के लिए एक तकनीकी-संचालित सोशल डिस्टेंसिंग समाधान पेश किया है। यह मॉल फिर से खोलने के लिए तैयारी करने और अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
एयर सेनिटाइजेशन सॉल्यूशन
मैग्नेटो का एडवांस सेंट्रल एयरक्लीनर कोविड-19 के प्रसार को रोकने में मदद करता है। वायु के शुद्धिकरण के मानकों को बनाए रखने के लिए मैग्नेटो क्लीनटेक ने अपने अत्याधुनिक मैग्नेटो सेंट्रल एयरक्लीनर का एक एडवांस वर्जन लॉन्च किया है। यह फिल्टरलेस मैग्निटेक एयर प्यूरिफिकेशन (एफएमएपी) और अल्ट्रावायलेट (यूवीजीआई) तकनीक से सहसंचालित है।
वीडियो एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म
गुड़गांव के स्टार्टअप स्टैक्यू ने हाल ही में कोविड-19 के खिलाफ बेहतर प्रतिक्रिया की सुविधा पेश करने के लिए एक नई रेंज की घोषणा की है। ब्रांड अपने स्वामित्व वाले वीडियो एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म जार्विस का लाभ उठाता है, जो कोविड-19 के प्रसार को रोकता है और इस तरह के खतरों को पहचानने, ट्रेस करने और उन्हें सीमित करने के उद्देश्य से उपयोग के लिए उपलब्ध कराया गया है।
Updated on:
28 Jun 2020, 7:13 AM IST
Published on:
28 Jun 2020, 7:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.