30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना काल के बाद अब बाजार में आई रौनक

अच्छे कारोबार होने की दिख रही आकांशा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Mangal Singh Thakur

•

Updated: 7 Aug 2022, 2:39 PM IST

कोरोना काल के बाद अब बाजार में आई रौनक

कोरोना काल के बाद अब बाजार में आई रौनक

मंडला. भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन को लेकर लोगों में उत्साह है। बहनें भाइयों के लिए विभिन्न डिजाइन की राखियां खरीद रही हैं, तो भाई गिफ्ट आइटम खरीद रहे हैं। इस वजह से बाजारों में रौनक है और बीते वर्ष के मुकाबले अच्छा कारोबार देखने को मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि रंग-बिरंगी राखियों को खूब पसंद किया जा रहा है। बाजार में अलग-अलग वैरायटी की राखियां आई हैं, जिनकी कीमत एक हजार रुपये तक है। इनमें 50 से 200 रुपए वाली राखियां ज्यादा बिक रही हैं। चांदी वाली राखी की कीमत 300 से 1500 रुपए तक है। आने वाले दिनों में कई त्योहारों के होने से बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। इससे नगर में जगह-जगह जाम लग रहा है। नगर में रक्षाबंधन की खरीदी को लेकर भी भीड़ देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि नगर में इस समय सभी धर्मों के त्यौहारों का सिलसिला चल रहा है, जिसके चलते बाजार में फिर से रौनक लौट आई है। ग्राहकों की भीड़ कपड़ा, किराना, श्रृंगार वाली दुकानों पर देखने को मिल रही है। जबकि हागगंज बाजार में तो इस समय दुपहिया वाहन भी गुजरना मुश्किल हो गया है। यहां पर आगामी दिनों में रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर दुकानें लगना शुरू हो जाएंगी। इसी प्रकार बड़ चौराहा, रेडक्रॉस, सुपर मार्केट, कमानिया गेट, हागगंज बाजार, फुआरा बाजार, उदय चौंक, चिलमन चौंक, बस स्टेण्ड, लालीपुर के पास रमजान की अफ्तारी की दुकानें लगने से शाम के समय यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। बड़ी संख्या में ठेले लगने से भी यातायात की स्थिति बिगड़ी रहती है।