28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोपहर का तापमान लोगो की बनी आफत

सबसे अधिक तापमान 43.2 दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Mangal Singh Thakur

•

Updated: 30 Apr 2022, 1:44 PM IST

10वी 12वीं के छात्रों ने मेहनत और लगन से किया जिले का नाम रोशन

10वी 12वीं के छात्रों ने मेहनत और लगन से किया जिले का नाम रोशन

मंडला. आज अप्रैल महिना का आखिरी दिन है 29 अप्रैल को इस ग्रीष्म काल का सबसे अधिक तापमान 43.2 दर्ज किया गया है। जिससे यह अनुमान लगाया जाने लगा है कि मई का महिना खूब झुलसाने वाला है। इसी महिने नौतपा भी शुरू होंगे, लोगों का कहना है कि जब अभी तापमान इस तरह कहर ढा रहा है तो आने वाले दिनों में नौपता में असहनीय गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। न केवल अधिकतम तापमान के चलते भारी गर्मी का अहसास हो रहा है बल्कि न्यूनतम तापमान भी 22 डिसे के आसपास बना हुआ है। जिससे रात में भी कूलर भरपूर ठण्डाई का अहसास नहीं करा पा रहे हैं। एक तरफ भारी गर्मी से आमजन हलाकान हो रहे हैं, पंखों, कूलरों की मदद से गर्मी से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं इसी बीच हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियों को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। गुरूवार की देर रात को शहर सहित उपनगर महाराजपुर में काफी देर तक बिजली गुल हो गई। जबकि इस दौरान केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला दौरे में ही रहे हैं। मंत्री पुलिस लाईन में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कराने के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान बिजली गुल हो गई हालांकि यहां तो आयोजकों ने जनरेटर की व्यवस्था की थी लेकिन दूसरी ओर शहर के साथ उपनगर महाराजपुर में काफी देर तक बिजली गुल रही। लोग लगातार बिजली विभाग के कार्यालय में फोन लगाते रहे लेकिन हमेशा की तरह फोन व्यस्त ही बताता रहा। गर्मी के बढ़ते ही लोग घर से निकलने पर अपने आपको को पूरी तरह गमछा से ढककर निकल रहे हैं। महिलाएं हों या फिर पुरूष सभी अपने सिर, हाथों को भी पूरी तरह ढककर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी के साथ कई लोग तेज धूप से बचने के लिए छाता का भी उपयोग कर रहे हैं।