इतना ही नहीं तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया गया, कुछ घायलों को एंबुलेंस से भेजा गया, तो वहीं कुछ जो बचे हुए थे उन्हें खुद एसडीओपी ने अपने वाहन से घायलों को निवास सामुदायिक केंन्द्र में इलाज के लिए भेजा, और वहीं खुद दो पहिया वाहन से निवास तक पहुंचे। इस एक्सीडेंट में कई लोग घायल हुए हैं, तो वहीं 5 लोगों की स्थिति गंभीर है।