11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भाजपा कर रही संगोष्ठी का आयोजन

ग्राम सेमरखापा और मंडल बबलिया में आयोजित किए गए कार्यक्रम
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Sawan Singh Thakur

•

Updated: 6 Jan 2020, 12:36 PM IST

नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भाजपा कर रही संगोष्ठी का आयोजन

नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भाजपा कर रही संगोष्ठी का आयोजन

मंडला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा एवं राज्यसभा में बहुमत से पारित किए गए नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के संबंध में विपक्षी पार्टियों द्वारा देश की सुरक्षा व्यवस्था को ताक में रखकर, जनमानस के बीच किए जा रहे भ्रामक प्रचार, धार्मिक उन्माद, हिंसात्मक विरोध प्रदर्शनों को करारा जबाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा संपूर्ण देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के बारे में लोगों को जागरूक करने एवं उनका समर्थन हासिल करने के लिए हर शहर, हर गॉव, हर बूथ में डोर टू डोर संपर्क कर प्रबुद्ध जनसंगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत् मंडला जिले की विधानसभा निवास के बकौरी मंडल के ग्राम सेमरखापा के बूथ क्रमांक 232 में भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (सीएए) के समर्थन में प्रबुद्ध जनसंगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सैकडों कार्यकत्र्ताओं के साथ ग्राम सेमरखापा में घर-घर जनसंपर्क किया जाकर, हर वर्ग एवं समुदाय के लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाकर, उनका जनसमर्थन प्राप्त किया गया तथा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से बिल के समर्थन में लोगों के हस्ताक्षर कराए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पंडित शैलेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 देश की राष्ट्रीय सुरक्षा हित से जुडा होने के साथ ही साथ भारत के पडोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीडन के शिकार असंख्य शरणार्थियों के जीवन में आशा की एक नई किरण लेकर आया है। धर्म के आधार पर भारत विभाजन का दंश झेल रहे अनेको परिवारों को इससे नया जीवन मिलेगा। कांग्रेस एवं इनके सहयोगी दलों ने जिस प्रकार से इस विधेयक का विरोध करने का प्रयास किया है, उससे इन दलों की वोट बैंक एवं तुष्टिकरण की राजनीति पुन: बेनकाब हुई है। भारत के पडोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश में पिछले कई दशकों से हिन्दुओं, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी लोगों के साथ शारीरिक एवं मानसिक उत्पीडन हो रहा है। यह बिल इन पडोंसी देशों में प्रताडित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को व्यापक जन समर्थन प्रदान करते हुए, इस बिल के समर्थन में हस्ताक्षर किए गए। जनसंगोष्ठी कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा, जनपद पंचायत मंडला की अध्यक्ष पांचोबाई पदम, बकौरी मण्डल अध्यक्ष धर्मराज सिंह परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार चौकसे, राजेन्द्र चन्द्रौल, निकल चन्द्रौल, रमेश बरमैया, धनसिंह राजपूत, जितेन्द्र पटेल, योगेश चन्द्रौल, राहुल झारिया, चेतन पावले, आशा ठाकुर, ज्योति झारिया, हीराबाई, अभिषेक चन्द्रौल, मोहित सैयाम सहित भारतीय जनता पार्टी के सैंकडों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
इसके साथ ही नवीन भाजपा मंडल बबलिया में नागरिकता संशोधन कानून विधेयक के संबंध में चर्चा करने के लिए मण्डला जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष के दिशा निर्देश में जनपद सदस्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव पांडेय एवं संतोष रजक निवास को प्रभारी बनाया गया है। प्रभारियों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून विधेयक के संबंध में उपस्थित जनों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर तिलक वंदन पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ किय गया। इस दौरान नागरिकता संसोधन कानूून के बारे में बताया गया कि धार्मिक आधार पर 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बाद पाकिस्तान, बांगलादेश, अफगानिस्तान में यातनाएं झेल रहे हिंदु, सिक्ख, बौद्ध, जैन, ईसाई, पारसी समुदाय के नागरिकों के लिए संशोधन कानून बनाकर भारत सरकार ने जो मानवीयता दिखायी है वह निश्चित रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों एवं बाबा भीमराव अम्बेडकर की मंशा को फलीभूत करता है। जिसे कांग्रेस के नेताओं के द्वारा गलत प्रचार प्रसार करके जनता को बरगला रहे है। संसोधन नागरिकता कानून से भारत में रहने वाले किसी का भी कोई नुकसान नही होगा भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर विजय सर्वटे, उमेश साहू, प्रमोद यादव, प्रेमसिंह, संदेश जयसवाल, ओमकार यादव, फत्तेसिंह, सुखदेव यादव, पुष्पेंद्र चक्रवर्ती, मनोज नामदेव, सतेन्द्र गुप्ता, देवीसिंह पंद्राम, तुलसीराम पंद्राम के साथ ही अन्य मौजूद रहे।