13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्री-बोर्ड परीक्षा के बाद दसवीं के छात्र देंगे अभिरुचि परीक्षण

10वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष पहल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Murari Soni

•

Updated: 30 Jan 2018, 9:33 PM IST

Class 10 students will be given pre-board examination

मंडला. बोर्ड परीक्षाओं से पहले शिक्षा विभाग में एक और नवाचार होने जा रहा है। ऐसा पहली बार होगा जब प्री-बोर्ड परीक्षा के अगले दिन विषय (सब्जेक्ट) और कॅरियर चुनने से संबंधित एक पेपर भी होगा। ये विशेष कवायाद लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा की जा रही है। ये पहल कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए की जा रही है। इसका मकसद 11वीं के लिए विद्यार्थी की रूचि पता करना है। साथ ही एक ओवरऑल टेस्ट के जरिए शैक्षणिक समझ के बारे में भी पता चल सके। प्री-बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से प्रारंभ होगी।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग इस साल कई परिवर्तन कर रहा है। इसमें 9वी-11वीं की परीक्षाएं फरवरी में कराए जाने से लेकर बेस्ट फाइव पद्धति सहित अन्य शामिल हैं। विद्यार्थियों सहित शिक्षकों के लिए ये साल परिवर्तन का है। बोर्ड परीक्षाओं में भी सामान्य व दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए अलग टाइम टेबल घोषित किया गया है। सब्जेक्ट व कॅरियर चुनाव से जुड़े इस पेपर का पैटर्न भी उसी हिसाब से तय किया गया है कि जब इसका मूल्यांकन हो तो विद्यार्थी की विषय से जुड़ी पसंद व उसकी शैक्षणिक योग्यता का आंकलन आसानी से हो सके।
अब तक काउंसलिंग का सहारा
10वीं के बाद विषय चयन के मामले में कई विद्यार्थी एक-दूसरे को कॉपी कर लेते हैं या फिर अभिभावक भी इसी दिशा में बच्चों को आगे बढ़ा देते हैं कि दोस्तों ने जो विषय चुना है, उसी में पढ़ाई कर आगे बढ़ो। 10वीं के बाद छात्र जीवन का सबसे जरूरी पड़ाव आता है, जब उन्हें 11वीं कक्षा के लिए विषय चुनना होता है। कॅरियर के लिए बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच सही विषय चुना जाना बहुत जरूरी है। ऐसा होने पर आगे की राह आसान हो जाती है।
टेस्ट से ऐसे करेंगे आंकलन
गणित, जीव विज्ञान , वाणिज्य, कला या एग्रीकल्चर में से किस विषय में विद्यार्थी की रूचि।
मूल विषयों में से किसी एक के साथ क्या अतिरिक्त विषय भी लेने की क्षमता है या नहीं।
10वीं के बाद पढ़ाई के स्तर के लिए विद्यार्थी कितने फीसदी तैयार हैं या किन बिंदुओं पर कमियां हैं।

--प्री- बोर्ड परीक्षा के बाद एक पेपर विषय व अभिरूचि परीक्षण (कॅरियर चयन) संबंधी भी होगा। 10वीं के बाद विद्यार्थियों की काउंसलिंग व उन्हें राह दिखाने के लिए ये पहल है। इस संबंध में सरकार द्वारा महाराष्ट्र के एनजीओं की सेवाएं जी जाएंगी।
यूबी पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी