11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्मार्ट फोन पटवारियों को खरीदने सरकार देगी रुपए

फसल कटाई प्रयोगों का डाटा संग्रहण करने तथा ई-फसल गिरावरी रिपोर्ट की तैयारी

2 min read
Google source verification
Government to buy smart phone shops

Government to buy smart phone shops

मंडला. फसल कटाई प्रयोगों का डाटा संग्रहण करने तथा ई- फसल गिरावरी रिपोर्ट के लिए सरकार अब पटवारियों को स्मार्टफोन देने की तैयारी कर रही है। स्मार्ट फोन के लिए 18 लाख 25 हजार रुपए का बजट कृषक कल्याण एवं कृषि विभाग के माध्यम से मुहैया कराया जाएगा। जिले में करीब १५८ पटवारी कार्यरत है जिन्हें स्मार्ट फोन खरीदी के लिए राशि दी जएगी। हालांकि स्मार्ट फोन शासन की संपत्ति होंगे लेकिन फोन में पटवारियों को सिम कार्ड अपना इस्तेमाल करना होगा। स्मार्ट फोन क्रय किए जाने के लिए पटवारियों को प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन कलेक्टर को देना होगा। जिसके बाद उनके खाते में राशि जारी की जाएगी।
स्मार्ट फोन खरीदने पटवारियों को आवेदन कलेक्टर को देना होगा
7300 रुपए मोबाइल खरीदने पटवारी के खाते में डालेंगे
१५८ पटवारी करीब जिले में कार्यरत हैं
यह होगी स्मार्ट फोन के उपयोग की शर्त
यह स्मार्ट फोन शासन की संपत्ति मानी जाएगी। पटवारी स्मार्ट फोन को अच्छी हालत में बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होंगे।
पटवारी शासन द्वारा निर्दिष्ट सभी उद्देश्यों के लिए स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करेंगे।
पटवारी स्मार्ट फोन पर शासन द्वारा निर्दिष्ट एप्लिकेशन को डाउनलोड करेंगे और शासन द्वारा निर्देशित अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने डाटा संग्रह और अपलोड करने के लिए उपयोग करेंगे।
पटवारी स्मार्ट फोन पर अपने सिमकार्ड का इस्तेमाल करेंगे। फोन चोरी या गुम जाने पर पटवारी जिम्मेदार होंगे और स्वयं के व्यय पर एक नया फोन खरीदेंगे तथा उसकी जानकारी प्राधिकृत अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।
पटवारी, कलेक्टर या उनके द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति के निर्देश पर निरीक्षण के लिए फोन को उपलब्ध कराएंगे।
सेवा से त्यागपत्र देने परए पदोन्नति या सेवानिवृत्ति की स्थिति में पटवारी को शासन को स्मार्ट फोन के मूल्य का भुगतान करना होगा।
इन कार्यों के लिए होगा स्मार्ट फोन
फसल कटाई प्रयोगों के लिए डाटा संग्रहण।
ई- फसल गिरदावरी के लिए।
आरसीएमएस रिपोर्ट के लिए।
फोन खरीदी के लिए यहां से होगी राशि की उपलब्धता
कृषक कल्याण एवं कृषि विकास विभाग स्मार्ट फोन की खरीदी के लिए आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर को राशि प्रदान करेगा। जिलावार प्रदान किए जाने वाले स्मार्ट फोन की संख्या का निर्धारण आयुक्त भूअभिलेख एवं बंदोबस्त जिलों में कार्यरत पटवारी की संख्या के आधार पर करेंगे और स्मार्ट फोन की खरीदी के लिए जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी को धनराशि हस्तांतरित करेंगे। इस राशि का पटवारियों के लिए स्मार्ट फोन की खरीदी के लिए उपयोग करेगा। स्मार्ट फोन की खरीदी के लिए शासन द्वारा न्यूनतम 7300 रुपए एक पटवारी को दिया जाएगा। पटवारी खुले बाजार से स्मार्ट फोन की खरीदी कर सकेंगे। पटवारियों को स्मार्ट फोन खरीदी के लिए दिए फार्म में भरकर बिल के साथ जमा करेंगे। इसके लिए पटवारियों से प्रतिपूर्ति आवेदन भी मांगा जा रहा है।
००००००००००००००