स्नेक कैचर उत्तम मेहरा के मुताबिक बैंडेड करैत प्रजाति के इस सांप को स्थानीय भाषा में अधिराज भी कहा जाता है। ये बेहद जहरीला होता है और देश के सबसे जहरीले सांपों में से एक है और कॉमन करैत से भी ज्यादा खतरनाक होता है। यह सांप अन्य सांपों को खाता है, इसलिए इसे सांपों का शिकारी भी कहा जाता है।