
पुलिस अधिकारी क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों के बीच विश्वास व भयमुक्त माहौल बनाएं
मंडला. पुलिस अधीक्षक ने लोकसभा चुनाव एवं त्यौहारों के परिपेक्ष्य में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियो की बैठक ली। निर्वाचन संबंधी आदर्श आचरण संहिता का पालन करने तथा चुनाव निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक कराने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थ के विरूद्व कार्रवाई, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने, आगामी त्यौहार के दौरान सतर्कता बरतने एवं कानून व्यवस्था, शांति व यातायात व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए।
सोशल मीडिया की होगी निगरानी
बैठक में बताया गया कि चुनाव को प्रभावित करने संबंधी भ्रामक पोस्ट तथा साम्प्रदायिक सदभाव बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। चुनाव को प्रभावित करने संबंधित भ्रामक तथा साम्प्रदायिक सदभाव बिगाड़ने वाले अथवा धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई करें। इसी क्रम में आमजन को जागरूक किया जाए कि वे ऐसे किसी मैसेज, वीडियो की सत्यता जाने बिना उस पर विश्वास न करें तथा किसी को शेयर भी न करें। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला डॉ अमित वर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर, निवास, मंडला एवं समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने आदर्श आचरण संहिता का पालन करवाने, अपने अधीनस्थों को ड्यूटी के दौरान निर्वाहन किए जाने वाले कृत्यों व नियमों अधिनियमों के जानकारी के लिए शत प्रतिशत प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। निर्वाचन आयोग एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
आपराधिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए
पुलिस अधीक्षक ने कहा की चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराये जाने के लिए लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर, आसूचना संकलन कराएं। अवैध शराब, आर्म्स, हथियार, मादक पदार्थ बेचने, रखने, परिवहन करने वालों के संबंध मे जानकारी प्राप्त कर, उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करें। ऐसे असामाजिक, आपराधिक तत्व जो चुनाव में बाधा उत्पन्न कर या करा सकते है उनकी पहचान कर उनके विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हे अंतरिम एवं अंतिम बाउंड ओवर एवं बाउंड डाउन कराए जाएं। जिससे सोहार्र्द एवं शांति बना रहें। सभी पुलिस अधिकारियों को क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों के भ्रमण के दौरान आमजन से लगातार चर्चा कर चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए विश्वास एवं भयमुक्त माहौल निर्मित करने आदि के संबंध में चर्चा की गई। अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जिला स्थित चौकी, पोस्ट पर सर्तकतापूर्वक एवं सख्ती से चौकिंग कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी कर वैधानिक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। यह ध्यान रखा जाए कि आम जनता को चैकिंग के दौरान अनावश्यक परेशानी न हो, चैकिंग के दौरान आमजनता से अच्छा व्यवहार किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि थानों में लंबित प्रत्येक गिरफ्तारी, स्थाई वारंट की तामीली के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। फरार अपराधी की तलाश कर उन्हे गिरफ्तार किया जाए। अवैध शराब, मादक पदार्थ के संबंध मे आसूचना संकलन कर अधिक से अधिक कार्रवाई करने के लिए एवं आर्म्स लायसेंसी की शतप्रतिशत लायसेंसी आर्म्स को थानों में जमा कराए जाने के लिए प्रयास किया जाए।
बॉर्डर मीटिंग कर साझा करें जानकारी
अंतरराज्यीय एवं अंतर्जिला में समीप के थाना चौकी प्रभारियों के साथ बार्डर मीटिंग कर आवश्यक जानकारी साझा करते हुए सुरक्षा एवं कार्रवाई के लिए बेहतर प्लान बनाने भी निर्देशित किया गया। अपराधों की समीक्षा कर अपराधियों को तत्काल विधि अनुसार गिरफ्तार करने व शीघ्र न्यायालय चालान पेश करने व अपराधों पर नियंत्रण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।
आचार संहिता के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में पर्याप्त पुलिस बल लगाने, सुरक्षा के संबंध में पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। थानो में उपलब्ध बलवा सामग्री जैसे हेलमेट, जाली, बॉडीगार्ड, टियर, स्मोक गन व सैल इत्यादि की समीक्षा कर उन्हें दुरुस्त कर कानून व्यवस्था ड्यूटी में पुलिस अधिकारियों को अपने साथ रखने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही विभिन्न आयोजन के दौरान चुनाव आचार सहिंता, चुनाव आयोग व प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
Published on:
20 Mar 2024, 1:01 PM IST
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.