5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाए हम

पर्यावरण दिवस पर अलख जगा गया हिंसेप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Vikhyaat Mandal

•

Updated: 6 Jun 2019, 11:41 AM IST

Sense is getting less, let us plant trees

Sense is getting less, let us plant trees

मंडला. विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल के सभी सदस्यों द्वारा शहर के जिन तीन स्थानों पर पौधरोपण किया गया, उनमें विवेक ज्योति स्कूल नावघाट, पुत्री शाला एवं लालीपुर मुख्य मार्ग शामिल हैं। पौधरोपण के वक्त संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा सभी लोगो से अपील की गई कि एक एक वृक्ष जरूर लगाएं। चाहे जन्मदिन हों, त्योहार हो या कोई शुभ दिन हो, कोई भी बहाने के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का प्रयास करें।
इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों सुनील मिश्रा, बब्बल खरया, रेणु कछवाहा, ब्रजेश चौरसिया, रागिनी हरदहा, उमा यादव,सारिका मिश्रा, रंजना कछवाहा, भोजराज भोजू, अनूप मिश्रा आदि ने आव्हान किया कि वृक्ष ही जीवन है वृक्ष के बिना कोई कोई प्रकृति नहीं।
संकल्प लेकर किया पौधरोपण
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम जामुनपानी और कन्हार में सपोटिव सुपरविजन के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित किशोर किशोरी ने आम, मुनगा और नीम के पौधे लगाए। पौधारोपण के बाद किशोर, किशोरियो ने शपथ ली कि लगाए गए पौधो की देखभाल करेंगे। इसके साथ ग्राम के अन्य लोगो को पौधारोपण करने प्रेरित करेंगे। पौधरोपण के दौरान सीएमएचओ डॉ केसी सरोते, डीपीएम डॉ जेपी सिंह, जिला समन्वयक डॉ अभिषेक मिश्रा, समर्थन संस्था से रीजनल कोआडिनेटर रामकुमार सिंगौर, जिला समन्वयक अशोक जंघेला, प्रशिक्षक प्रहलाद कछवाहा, रंजीता चौरसिया, पीयर एजुकेटर, बिग्रेड सदस्य, आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।

पांच जून पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मंडला द्वारा पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वृंदावन गार्डन में किया गया। जिसमें राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी ममता दीदी ने बताया कि सकारात्मक सोच से हम पर्यावरण को दूषित होने से बचा सकते हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान वृक्षा रोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई कि पर्यावरण को हमेशा स्वस्थ बनाए रखेंगे, व वातावरण को संतुलित बनाने के लिए प्रयास करें। कार्यक्रम के दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य संचालिका राजयोगिनी बीके ममता दीदी, ओम लता, विश्व कुमारी के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।