
यातायात व्यवस्था बदहाल, चिलमन चौक में ऑटो चालकों की मनमानी पर नहीं लगाम
मंडला. जिला मुख्यालय में ऑटो की धमाचौकड़ी से लोग परेशान हो रहे हैं। विगत दिनों पहले कलेक्टर हर्षिका सिंह ने यातायात संबंधी बैठक ली थी जिसमें जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को साफ निर्देशित किया गया था कि जल्द से जल्द ऑटो स्टेंड स्थाई कराया जाए और ऑटो की धमाचौकड़ी को रोका जाए जिससे लोग परेशान न हो। लेकिन नगर की यातायात व्यवस्था आज भी कागजों में सिमटा दिखाई दे रहा है। सिर्फ और सिर्फ चालानी कार्रवाई से समझाईश दी जा रही है लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है जिससे लापरवाह वाहन मालिक आसानी से चालानी कार्रवाई करवाते हुए फिर वही रवैया अपना रहे है।
यहां व्यस्ततम इलाकों में ऑटो अस्थाई स्टेंड बना चुके है। इन दिनों ऑटो मालिक चिलमन चौंक के सोनोग्राफी सेंटर के पास अस्थाई स्टेंड बनाए हुए है। रोजाना दर्जनों ऑटो की धमाचौकड़ी दिखाई दे रही है। यहां सवारियों के लिए मुख्य बाजार और चौराहों में ऑटो का डेरा रहता है। लेकिन ऑटो चालकों की मनमानी से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किये जा रहे है। जिससे समस्या बनी हुई है।
लोगों का कहना है कि मंडला शहर में ऑटो अव्यवस्था फैला रहे है। मंडला के व्यस्तम इलाके सब्जी मंडी रोड, बड़ चौराहा, चिलमन चौक, तहसील तिराहे में ऑटो आकर खड़े हो रहे है। यहां सवारी बैठाने के लिए ऑटो की लाइन लगने से आवाजाही करने वालों को परेशानी हो रही है। जाम के हालात निर्मित होते है। शाम के समय पैदल चलना मुश्किल है। हद तो तब होती है जब यहां यातायात पुलिस के प्वाइंट लगे होने के बाजवूद ऑटो खड़े कर सड़क में अव्यवस्था फैलाई जाती है। यहां बाजार में ऑटो की धमाचौकड़ी से विवाद की स्थिति निर्मित होती है। हादसे की संभावना बनी रहती है। मंडला जिला मुख्यालय में महाराजपुर के लिए ज्ञानदीप, डिंडौरी रोड के लिए डिंडौरी नाका, हाइवे के लिए बस स्टेंड के पास और पुरवा रोड के लिए पुल के पास अस्थाई स्टेंड बनाये गये थे लेकिन अब यहां ऑटो खड़े नही हो रहे है।
ऑटो स्टेंड भी नही होने की बात सामने आ रही है। पिछले चार माह मे नपा अस्थाई ऑटों स्टेंड के लिए जगह नहीं तलाश पा रही है। शहर की समस्या से कोई सरोकर नही है।
Updated on:
6 Jan 2023, 4:39 PM IST
Published on:
6 Jan 2023, 4:39 PM IST
बड़ी खबरें
View Allमंडला
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.