10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्यों कहा विधायक ने कि मैं भी एक कर्मचारी था

विधायक भी आ गए लिपिकों की हड़ताल में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंडला

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 26 Jul 2018, 3:54 PM IST

Why said the MLA said that I was an employee too

Why said the MLA said that I was an employee too

मंडला. मध्यप्रदेश लिपिक संघ जिला शाखा मंडला द्वारा प्रांतीय निकाय के निर्देशानुसार रमेश चंद शर्मा समिति की 23 अनुशंसाओं को लागू करवाने के लिए सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दी गई है। बताया गया है कि मांगे पूरी न होने तक सभी लिपिक हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल पर रहने की एकता का संकल्प पारित किया। विषम परिस्थितियों में भारी वर्षा के बाद भी लिपिकों का सहयोग जारी है और घोषणा की गई है कि मांगे मंजूर ना होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रांतीय निकाय के निर्देशानुसार जारी रहेगी
लिपिकों की मांगों का समर्थन करने के लिए मंडला विधानसभा के विधायक संजीव उइके धरनाा स्थल पर पहुंचे और लिपिकों से बातचीत के दौरान कहा कि मैं भी एक शासकीय कर्मचारी रहा हूं और लिपिकों की पीड़ा को बहुत अच्छे से समझता हूं। ये शासन की रीढ़ की हड्डी है, फिर भी इनकी मांगों पर क्यों नहीं विचार किया जा रहा है। यही कारण है कि आए दिन यह देखा जा रहा है कि सभी कर्मचारी संगठन लगभग हड़ताल पर जा रहे हैं इसका मतलब यह है कि शासन कर्मचारियों की मांगों में ध्यान नहीं दे रहा है। विधायक उइके ने कहा कि मेरे द्वारा यह विश्वास दिलाया गया कि लिपिकों के हित पूरा प्रयास करेंगे और अपने संगठन से चर्चा कर शासन को आपकी बात पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। लिपिकों ने भी विधायक को मांग पत्र सौंपा गया। विधायक से समर्थन मिलने के बाद लिपिकों की मांगों में अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए जबर्दस्त उत्साह देखा गया और अपनी मांगों को मनवाने तक हड़ताल पर डटे रहने की प्रतिज्ञा ली गई। हड़ताल में पटवारी संघ से गीतेश बैरागी एवं उनके सहयोगी, लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष तेजलाल पटेल का समर्थन रहा। कल भी धरना स्थल पर लगभग सभी लिपिक साथी उपस्थित रहे एवं एकजुटता के साथ शासन को मांग मनवाने के लिए विवश कर देने का संकल्प लिया गया।