21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांडाल निर्माण में जुटे कारीगर, बाजार तैयार

बांस-बल्लों से पांडाल व मुख्य द्वार का नक्शा बनाया जाना प्रारंभ हो गया है। कारीगर दिन-रात पांडाल निर्माण में जुटे हैं।

2 min read
Google source verification

image

vikram ahirwar

Sep 27, 2016

Mandsaur News

Mandsaur News




मंदसौर। शारदीय नवरात्र की शुरुआत में अब महज तीन दिन बचे हैं। समय कम होने के कारण दुर्गा पूजा आयोजन स्थलों पर तैयारी तेज हो चुकी है। बांस-बल्लों से पांडाल व मुख्य द्वार का नक्शा बनाया जाना प्रारंभ हो गया है। कारीगर दिन-रात पांडाल निर्माण में जुटे हैं। इसके अलावा आयोजन स्थलों पर मूर्ति बनाने का काम भी अंतिम चरण में है। विभिन्न समितियां दिन-रात तैयारी में जुटी हैं।

विराजेगी मां महिषासुर मर्दिनी

1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक शहर के आजाद चौक (घंटाघर) में जय भवानी आराधना गु्रप द्वारा नवरात्रि पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस वर्ष तमिलनाडू के मदुराई के सुप्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर की प्रकृति में मां महिषासुर मर्दिनी की मूर्ति विराजित की जाएगी तथा प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक मां की आरती होगी। गु्रप के संरक्षक प्रहलाद बंधवार व संयोजक दिलीप शर्मा ने बताया कि गु्रप द्वारा नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। जय भवानी गु्रप के द्वारा तमिलनाडू के मदुराई में स्थित मीनाक्षी मंदिर की प्रतिकृति को स्थापित करने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

आ सकते काशी से पंडीत

इस वर्ष जय भवानी आराधना गु्रप ने मां की आरती के लिए काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के पंडितो को आमंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिदिन रात्रि 8 से 10 बजे तक मां महिषासुर मर्दिनी की आरती की जाएगी तथा उसके बाद प्रतिदिन गरबा नृत्य का भी आयोजन होगा। 1 अक्टूबर को मां की मूर्ति की सनातन धर्म की परंपरानुसार पूजा अर्चना कर मां की घट स्थापना की जाएगी। ई पांडालो के डेकोरेशन के लिए बाहर के कारीगर पहुंच चुके हैं। जगह-जगह बेहतर सजावट के लिए तैयारी तेज हो गईहै। उल्लेखनीय हैकि शहर में करीब 90 से अधिक स्थानों पर गरबा आयोजन होंगे। इन पांडालो में माता की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।


ये भी पढ़ें

image