10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दलौदा रहा बंद, आरोपियों केअवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

Vikas Tiwari

•

Updated: 12 Feb 2024, 8:19 PM IST

mandsaur news

दलौदा रहा बंद, आरोपियों केअवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर


मंदसौर
दलौदा में नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को न्यायालय में सोमवार को पेश किया। जहां से दो नाबालिग आरोपियों को रतलाम बाल सुधार गृह भेजा गया। वही तीन आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। घटना के विरोध में सोमवार को नगर पूरी तरह से बंद रहा। पुलिस -प्रशासन की टीम ने आरोपियों की अवैध संपत्तियों को बुलडोजर से जमीदोज किया। प्रशासन ने आरोपियों के चार अवैध अतिक्रमण को गिराया है। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
पुलिस के अनुसार नाबलिग कोचिंग जा रही थी। रास्ते में एनोज उर्फ यश और एक नाबालिग आरोपी ने रोका। पीडि़ता को ब्लेकमेल किया। जब पीडि़ता ने भागने का प्रयास किया तो दोनों आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया और कार में डाल दिया। जिसके बाद कार से द्वारिका विहार कॉलोनी में लेकर गए। जहां अरबाज और एक अन्य नाबालिग आरोपी पहले से खड़े थे। यहां पर एक आरोपी ने पीडि़ता के साथ जमकर मारपीट की। यहां पीडि़ता की गर्दन दबाई और मारने के लिए बेल्ट भी खोला।
जानकारी के अनुसार रविवार की घटना के बाद सोमवार को पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए घटना में संलिप्त आरोपियों के अवैध निर्माण पर जेसीबी चलाकर निर्माण ध्वस्त किया। सबसे पहले प्रशासन की टीम चुना भट्टा स्थित शिवजी मगरा पहुँची। जहां 2 आरोपियों अरबाज खान का 30 फिट का निर्माण, सोहेल शाह का लकड़ी का अवैध निर्माण जमीदोंज किया। इसके बाद तीसरा अवैध निर्माण रेलवे स्टेशन रोड़ तीन मंजिला मकान पूरी तरह जमीदोंज किया गया। चौथे अवैध निर्माण यश अमोन्स के घर के बाहर बना अवैध निर्माण हटाया। सुबह से पुलिस प्रशासन नगर में मुस्तेद रहा। दलौदा थाने के बल सहित भावगढ़ थाना, अफजलपुर थाना के बल सहित मंदसौर एसडीएम एसएल शाक्य व एसडीओपी कीर्ति बघेल, मल्हारगढ़ एसडीएम व एसडीओपी नरेंंद्र सौलंकी, दलौदा तहसीलदार सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। सोशल मीडिया पर कार्रवाई की सूचना मिलते ही पूरे नगर सहित आसपास के क्षेत्र के हिन्दू समाज व हिन्दू संगठनों के लोग एकत्र होने शुरू हो गए थे। कार्रवाई सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक जारी रही।
तीन आरोपियों का एक दिन का रिमांड
दलौदा थानाप्रभारी बलदेव चौधरी ने बताया कि आरोपी ऐनोज उर्फ यश पिता बबलू अमोस उम्र 19 वर्ष निवासी अंबिका नगर दलौदा, सोहेल शाह पिता सलीम शाह उम्र 22 वर्ष निवासी चुन्ना भट्टा दलौदा, अरबाज पिता हुसैन खा उम्र 19 वर्ष निवासी चुन्ना भट्टा दलौदा और दो नाबालिग के खिलाफ धारा 376, 363,366,323 और पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय ने दो नाबालिग आरोपियेां को रतलाम बाल सुधार गृह भेजा है। वही तीन आरोपी यश, सोहेल और अरबाज को एक दिन पर पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
..........