सिंधिया ने ट्वीट कर दी जानकारी
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा- आगामी 24 सितंबर को मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करूँगा। साथ ही इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी हरसंभव मदद करने का प्रयास करूंगा। सिंधिया 25 सितंबर को मुरैना जिले की सबलगढ़, जौरा, सुमावली, दिमनी और अम्बाह विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे।