2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के समय में सड़को पर थे गड्ढे, भाजपा की सरकारो ने बिछाया सड़को का जाल

केंद्रीय मंत्री तोमर ने किया पंडित दीनदयाल शताब्दी ग्राम का लोकार्पण
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 30 Mar 2018, 9:34 PM IST

patrika

BJP meeting

मंदसौर । राजनैतिक क्षेत्र में जब कोई व्यक्ति काम करता है, काम करते हुए यदि उसके मन में समाज के प्रति संवेदनशीलता, समर्पण और मन में सेवा का भाव हैतो प्रकल्प लेने का उसका भाव मूर्त रूप ले लेता है। यह बात केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने कहीं। वे ग्राम बिलांत्री में पंडित दीनदयाल शताब्दी ग्राम के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहेथे। मंत्री तोमर कार्यक्रम में ३घंटे देरी से पहुंचे। ऐसे में लोग गर्मीसे परेशान हुए। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन अध्यक्ष विधायक चेतन्य काश्यप अपने जीवनकाल में सेवा को महत्व देकर उसके प्रति तन, मन एवं धन से समाज के लिए संकल्पित है। यही कारण है कि आज पंडित दीनदयाल शताब्दी ग्राम एवं अहिंसा ग्राम जैसे सामाजिक प्रकल्पों को खड़ा कर पाए है। उन्होंने कहा कि वर्ष-२००३ से पहले कांग्रेस की सरकार के दौरान मध्यप्रदेश की सड़के नहीं थी, जो सड़के थी उन पर गड्ढे थे, बिजली नहीं मिलती थी, किसानों की हालात खराब थी, रोजगार नहीं था, केवल ७ लाख हेक्टेयर में ही सिंचाईहोती थी, लेकिन वर्ष-२००३ के बाद जब भाजपा की सरकार बनी तो स्थिति बदल गई। अब सड़को का जाल बिछ गया है, बिजली पर्याप्त मिल रही है, अब ४० लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाईहो रही है। सरकार की मंशा हैकि गरीब का बेटा भी बड़े निजी कॉलेज में अध्यापन करें, इसके लिए भी सरकार काम कर रही है।
एक साल में १ करोड मकान देंगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब से सरकार में आई है, उन्होंने गरीबों को आवास देने की चिंता की है। इसलिए प्रधानमंत्री ने 2022 तक देश के हर नागरिक को आवास मिले, इसका संकल्प लिया है और इस संकल्प को पूरा करने का दायित्व मुझे सरकार में मिला। इस वर्ष 1 करोड़ मकान हम देंगे। इनमें से 37 लाख मकान बन चुके है। 31 मार्च 2018 तक 51 लाख मकान बनाए जा रहे है। मार्च 2019 तक 1 करोड़ आवासहीन लोगों को मकान देने का लक्ष्य रखा है, इसमें स्वच्छ परिसर होगा। रसोई गैस एवं नि:शुल्क बिजली भी मिलेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने भी आवास के लिए बहुत संकल्पित होकर काम किए है और यही कारण है कि आज वह देश में प्रथम स्थान पर है।
विपक्षियों के पेट में होने लगा अब दर्द
तोमर ने कहा कि भ्रष्टाचार ने देश को दीमक की तरह खाया। इस दीमक ने लोगो को खाया, लेकिन भाजपा की मोदी सरकार ने इस भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सब्सिडी के माध्यम से सीधे किसानों के खातो में राशि डालने की शुरुआत की। अब विपक्षियों के पेट में दर्दहो रहा है वो मोदी को हटाना चाहते है। उनका कहना है कि मोदी को हटाओं नहीं तो आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ेगी। उन्होंने आगामी चुनाव में भी मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार एवं केंद्र में भी बीजेपी की सरकार बनाने का आव्हान किया। तोमर ने कहा कि क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता पूरी सक्रियता के साथ लोकसभा के साथ-साथ अपने क्षेत्र में लगे हुए है। इसी कारण उन्हें शुक्रवार को एक संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाने वाला था, परन्तु उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को महत्व दिया और भाजपा के आदेश पर आज संगठन के इस आयोजन में वे उपस्थित है। केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर एवं मंचासीन समस्त अतिथियों की उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, जपं अध्यक्ष शांतिलाल मालवीय एवं ग्राम पंचायत बिलांत्री सरपंच रेखाकुंवर तंवर ने शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया एवं 'अंत्योदय रत्नÓ उपाधि के साथ प्रशस्ति पत्र भेंट किया। इस अवसर पर अशोक सूर्यवंशी, नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार, राजेन्द्र सुराना, अनिल कियावत, पारस महावर, विनोद शर्मा उपस्थित थे। संचालन जिला भाजपा महामंत्री अजयसिंह चौहान, महेन्द्र चौरडिय़ा ने किया।
इन्होंने भी किया संबोधित
- सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि चेतन्य काश्यप फाउंडेशन ने अपने आर्थिक स्त्रोत से इतने बड़े परिसर का निर्माण कर आवासहीनों को उत्कृष्ट आवास देने का जो प्रयास किया है, वह सराहनीय है। केन्द्र सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने के लिए कृतसंकल्पबद्ध है और इस दिशा में हमारी केन्द्र व प्रदेश की सरकारें काम कर रही है। इसीलिए हमारी हर योजना में गांव किसान की प्रमुखता रहती है।
- प्रदेश भाजपा महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य हमारी पार्टी का रहा है। देश के विकास में ग्रामीण क्षेत्र की जनता की हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसीलिए केन्द्र सरकार अपनी राशि का 6 5 प्रतिशत हिस्सा भूमिहीनों को आवास देने के लिए खर्च कर रही है।
- पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक जगदीश देवड़ा ने कहा कि चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के ्रप्रकल्प से उक्त परिसर में सामूहिक आवास, सांस्कृतिक भवन, स्वरोजगार केन्द्र, योगा हॉल एवं स्वच्छ परिसर, सड़क सहित सम्पूर्ण आवासीय परिसर मिल पाया है। यह अन्य समाज के लोगों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
- फाउण्डेशन अध्यक्ष राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि यदि व्यक्ति स्वयं के मकान में रहे तो उसके संस्कार एवं आर्थिक उन्नति में सकारात्मक परिवर्तन आता है। गरीब व्यक्ति को पैसे देने से गरीबी नहीं मिटेगी, जब तक उसके जीवन का दर्शन नहीं बदला जाए। स्वयं का मकान होने से उस परिवार के आमुल व्यवहार में परिवर्तन आता है। इसीलिए खुद का मकान होना आवश्यक है।
- भाजपा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़ ने कहा कि चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के माध्यम से निर्मित किए गए पं. दीनदयाल शताब्दी ग्राम उन आवासहीनों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। समाज में ऐसे प्रकल्प अच्छे कार्यों को करने की प्रेरणा देते है। समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी ने भी सम्बोधित किया।
८७.६६ लाख रुपए की पेयजल योजना की रखी आधारशिला
चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के सहयोग से अहिंसा ग्राम रतलाम की तर्ज पर निर्मित द्वितीय सोपान एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत ग्राम पंचायत बिलांत्री में सामूहिक आवास, सांस्कृतिक भवन, स्वरोजगार केन्द्र, योगा हॉल, नल-जल एवं स्वच्छ परिसर, सड़क सहित सम्पूर्ण आवासीय सुविधायुक्त परिसर गरीबी से मुक्ति के समन्वित आवासीय प्रकल्प पं. दीनदयाल शताब्दी ग्राम का लोकार्पण के अवसर पर समारोह में ग्राम बिलांत्री में पेयजल वितरण हेतु 8 7.6 6 लाख रूपए की पेयजल आवर्धन योजना की आधारशीला भी रखी गई।