कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, सभी थाना प्रभारियों, गांव के सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशाओं एवं सभी तरह के प्रशासनिक अमलो को निर्देश दिए हैं कि ऐसे स्थान जहां पर पानी घुसने की पूरी संभावना है एवं आने वाले कुछ समय में पानी घुस सकता है। ऐसे सभी लोगों को निकालकर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाये। इस संबंध में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं। चारों तरफ निगाह बनाए हुए हैं।