
MP board 12th result : एक ही शहर के दो स्टूडेंट्स ने किया पूरे प्रदेश में टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
मंदसौर/ माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट (MP Board 12th Results 2020) घोषित कर दिया है। प्रदेश में इस बार दो छात्रों ने एक ही अंक प्राप्त करके प्रदेश में टॉप किया है। हैरानी की बात ये है कि, ये दोनो ही छात्र प्रदेश के एक ही शहर मंदसौर के हैं। मंदसौर की प्रिया और रिंकू बथरा ने 12वीं कक्षा में टॉप किया है। प्रिया और रिंकू दोनों साइंस ग्रुप के और ओवरऑल टॉपर हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में नीमच के मुफद्दल अरवीवाला ने टॉप किया है। वहीं, आर्ट्स से रीवा की खुशी सिंह ने टॉप किया है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 68.81 रहा है।
MP board 12th result : 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, रिजल्ट आने से पहले सरकार ने किया बड़ा ऐलान
[typography_font:14pt;" >फिर छात्राओं ने मारी बाजी
बात छात्रों और छात्राओं के पास प्रतिशत की करें तो इस साल 64.66 फीसदी छात्र और कुल 73.40 फीसदी छात्राएं पास हुई है। यानी, पिछली साल की तरह इस साल भी कुल फीसदी के अनुसार, छात्राओं ने ही बाजी मारी है। वहीं पिछले साल का रिजल्ट 72.37 फीसदी रहा था। हालांकि, देखा जाए तो इस साल का रिजल्ट पिछली साल की तुलना में कम रहा। फिर भी जानकार मान रहे हैं कि, मौजूदा स्थितियों के अनुसार सामने आए नतीजे औसत हैं।
ये है टॉपर्स लिस्ट
-प्रिया और रिंकू बथरा- 495/500
-हरीश कारपेंटर- 491/500
-नरेंद्र कुमार- 489/500
-साक्षी मिश्रा, आशीष कुशवाहा और मुफद्दल अरवीवाला- 487/500
-दिव्यांश ओझा और खुशी सिंह- 486/500
आर्ट्स ग्रुप में टॉप-5 रहीं छात्राएं
ये सारे टॉपर्स साइंस-गणित के छात्र हैं। खास बात है कि इस बार आर्ट्स ग्रुप के टॉप-5 टॉपर्स में सभी नाम छात्राओं ने ही हासिल किये। इसके अलावा लड़कियों का पास प्रतिशत भी लड़कों से ज्यादा रहा है।
साढ़े आठ लाख से अधिक छात्रों ने दी थी 12वीं की परीक्षा
मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में इस साल साढ़े आठ लाख से ज्यादा छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। सोमवार दोपहर 3 बजे रिजल्ट घोषित होने के साथ ही इन छात्रों का इंतज़ार खत्म हो गया। जहां तक पिछले साल के रिजल्ट की बात है तो 12वीं में 72.37 फीसदी छात्र पास हुए थे। पिछली बार भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले बेहतर था। साल 2019 में जहां 76.31 फीसदी लड़कियां पास हुईं वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 68.94 दर्ज किया गया। पिछले साल 15 मई को ही नतीजे जारी कर दिए गए थे, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से परिणाम घोषित करने में देरी हुई।
Updated on:
27 Jul 2020, 5:16 PM IST
Published on:
27 Jul 2020, 5:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.