scriptMP Corona Update : 27800 पहुंचा मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 811 ने गवाई जान | latest madhya pradesh corona positive update is 27800 and 811 death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update : 27800 पहुंचा मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 811 ने गवाई जान

24 घंटों के भीतर रविवार रात तक कोरोना के 874 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 27800 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 811 है।

भोपालJul 27, 2020 / 05:26 am

Faiz

MP Corona Update

MP Corona Update : 27800 पहुंचा मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 811 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान रात तक प्रदेश में कोरोना के अब तक के सबसे अधिक 874 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 27800 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रविवार रात तक 149 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 304 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान रविवार रात तक 205 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 158 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 811 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- MP board 12th result : 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, रिजल्ट आने से पहले सरकार ने किया बड़ा ऐलान


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। रविवार को शहर में 149 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6858 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 1894 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 304 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 4660 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- सीएम शिवराज से बिना मास्क लगाए मिले थे कई मंत्री, बड़े खतरे की आशंका


भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात

रविवार रात को राजधानी भोपाल में कोरोना के अब तक के सबसे अधिक 205 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5314 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 158 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 3481 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1675 एक्टिव केसेज हैं।

 

10 दिनों में सैकड़ों लोगों के संपर्क में आए संक्रमण का शिकार शिवराज, शक के दायरे में कई दिग्गज

[typography_font:14pt;” >प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1115 हो गई है। जिले में अब तक 72 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 841 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 202 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1500 हो चुकी है। यहां 9 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 1271 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 220 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1978 हो गई है। शहर में अब तक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 1318 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 650 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 609 हो गई है। इनमें से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 467 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 110 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 78 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 28 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 49 केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 412 हो गई है। इनमें से 10 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 308 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 94 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 211 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 108 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 102 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 459 हो गई है। इनमें से 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 418 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 18 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 428 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 399 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 28 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 1005 हो चुकी है। जबकि, 24 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 669 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 312 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 112 हो चुकी है। इनमें से 7 की मौत हो चुकी है, जबकि 63 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 42 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 34 हो चुकी है। इनमें से 31 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 3 केस एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 368 हो चुकी है। इनमें 11 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 272 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 85 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 360 हो गई है। 7 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 276 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 77 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 34 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 21 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 12 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 266 हो गई है। इनमें से 2 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 213 लोग एब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 51 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 36 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 29 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 6 केस एक्टिव है।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 262 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 159 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 102 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 76 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 3 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 49 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 24 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 116 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 25 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब 90 केस एक्टिव है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 69 हो चुकी है। इनमें से 35 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, 34 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 80 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 66 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 13 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 99 हो चुकी है। इनमें से 57 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 42 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 374 हो चुकी है। इनमें 5 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 228 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 141 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 199 हो गई है। इनमें से 3 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 139 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं, 57 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 253 हो चुकी है। इनमें से 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 117 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 133 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 114 हो गई है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है। जबकि, 84 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 28 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 123 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 69 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 53 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 197 हो चुकी है। इनमें से 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 139 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 47 एक्टिव केस हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 349 हो गई है। इनमें से 10 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 229 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 110 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 62 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 41 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 17 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 177 हो चुकी है। इनमें से 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 110 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 61 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 147 हो गई है। इनमें से 5 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 55 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 87 एक्टिव केस हैं।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 55 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 19 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 34 केस एक्टिव है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 454 हो गई है। इनमें 17 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 333 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 104 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 417 हो गई है। इनमें से 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 304 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 98 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 5 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब 4 केस एक्टिव है।

38-नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 509 हो गई है। इनमें 8 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 453 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 48 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 58 हो गई है। खुशी की बात ये है कि, ये सभी लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

40-रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 124 हो गई है। इनमें से 5 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 108 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 11 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 69 हो गई है। इनमें से 50 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 19 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 61 हो गई है। इनमें से अब तक 3 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 17 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 41 केस एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 42 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 21 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 20 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 46 हो गई है। इनमें से 22 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 24 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 169 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। जबकि, 65 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 100 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 128 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 83 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 43 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 162 हो गई है। इनमें से 5 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 64 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 93 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 42 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 31 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 10 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 43 हो गई हैं। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 22 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 18 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 22 हो चुकी है। इनमें से 11 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 11 केस अब भी एक्टिव हैं।

Home / Bhopal / MP Corona Update : 27800 पहुंचा मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 811 ने गवाई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो