
MP board 12th result : 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, रिजल्ट आने से पहले सरकार ने किया बड़ा ऐलान
भोपाल/ मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल 27 जुलाई सोमवार दोपहर 3 बजे 12वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट ( MP Board 12th Result ) घोषित करने वाला है। हालांकि, उससे एक दिन पूर्व ही मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ( Shivraj Government ) ने छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी वाला फैसला लिया है। सरकार का ऐलान है कि, प्रदेश में जो भी छात्र टॉप ( Topper student ) करेंगे को उन्हें योजना के तहत सरकार द्वारा लैपटॉप ( Laptop ) खरीदने के लिए 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
सोमवार 3 बजे होगा प्रदेश के टॉपर्स का फैसला
हालांकि, शिवराज सरकार की ये योजना पहले से सुचारू है, जिसके तहत सीएम शिवराज ने कहा है किस इसके अंतर्गत सरकार मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र देगी। सरकार के इस फैसले का लाभ प्रदेश के 12वीं कक्षा के टॉपर छात्रों को मिल सकेगा। उन्हें लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ 12वीं की परीक्षा देने वाले तीनों संकायों के टॉपर्स को मिलेगा।
पढ़ें ये खास खबर- सीएम शिवराज से बिना मास्क लगाए मिले थे कई मंत्री, बड़े खतरे की आशंका
2009 में शुरू हुई थी योजना
प्रदेश में टॉप करने वाले छात्रों को लैपटॉप देने की योजना 2009 में शिवराज सरकार द्वारा ही शुरु की गई थी। योजना के तहत 12वीं की परीक्षा में 85 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जाते थे। लेकिन साल 2018 में कमलनाथ सरकार बनने के बाद इस योजना में कुछ व्यवधान आया था। साथ ही, इसके प्रावधानों को बदलने की भी तैयारी शुरु हो गई थी। हालांकि, उस दौरान बीजेपी द्वारा इसपर कई सवाल भी खड़े किए गए थे, लेकिन अब जबकि प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की ही सरकार है, तो छात्रों को एक बार फिर उसी व्यवस्था के साथ योजना का लाभ देने क ऐलान किया गया है।
Updated on:
27 Jul 2020, 4:16 AM IST
Published on:
27 Jul 2020, 4:16 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.