
पिछले 44 साल से चुनाव लड रहा हूं। ऐसा चुनाव पहली बार देखा जहां किसी प्रदेश के भविष्य का चुनाव हो। आज विकास किस चीज का हुआ है, सामने है। यहां नदी का हाल देखा है, केवल कमीशन का विकास हुआ है। विकास घोटालों का हुआ है। पूरे प्रदेश का व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार हुआ है या इसका गवाह है। आज किसान खाद बीज के लिए भटक रहे हैं। यह बात पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शुक्रवार को मंदसौर व नीमच में आयोजित सभा में कही।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी थी। 15 में से ढाई माह आचार संहिता में गए। सवा ग्यारह माह में हमने नीति और नियत का परिचय दिया। मंदसौर ने हमारा साथ नहीं दिया था पर मैंने पक्षपात नहीं किया। हमने मध्यप्रदेश में 27 लाख किसानों का कर्जा पहली किश्त में माफ किया। मंदसौर में एक लाख एक हजार किसानों का 390 करोड़ का कर्जा माफ किया। शिवराज सिंह कहते है कि कमलनाथ ने कर्जा माफ नहीं किया। उन्होंने कटाक्ष किया कि सिंह का खाना जब तक हजम नहीं होता तब तक वे झूठ नहीं बोलते।
पूछा-कौनसी गलती की?
कमलनाथ ने कहा कि कौन सी गलती मैंने की? यदि मैंने कर्जा माफ किया, कौन सा पाप किया। एक हजार गौशाला 11 माह में बनाई। कौन सा गुनाह किया अगर 100 यूनिट बिजली 100 रूपए में दी। आने वाले समय में 100 रुपए माफ और 200 रूपए हाफ का बिल देंगे। शिवराज सिंह को 18 साल बाद बहन याद आई। कर्मचारी याद आए। नौजवान याद आए।
यह चौपट प्रदेश
उन्होंने आरोप लगाया कि यह चौपट प्रदेश, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था, चौपट कृषि व्यवस्था है। यहां संतरों पर भी टैक्स लगा दिया है। अभी सबसे बड़ी चुनौती नौजवानों के भविष्य की है। आज का नौजवान कोई ठेका नहीं चाहता, कोई कमीशन नहीं चाहता। वो व्यवसाय का मौका और काम चाहता है लेकिन शिवराज सरकार ने मंंहगाई दी, भ्रष्टाचार दिया, माफिया दिया, घर-घर में शराब दी। प्रदेश की हर योजना में ताला लगा दिया। उन्नति और प्रगति पर ताला लगा दिया। रोजगार और स्कूल यूनिफार्म पर ताला लगा दिया। पिछले 18 साल में शिवराज सिंह ने 22 हजार घोषणाएं की। जहां नदी भी नहीं होती है। वहां ये पुल की घोषणा करके आ जाते हैं। अब तो पिछले पांच माह में इनकी घोषणा मशीन डबल स्पीड में चल रही है। झूठ की मशीन भी डबल स्पीड में चल रही है।
Published on:
04 Nov 2023 09:15 am
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
