25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Loksabha 2024 News- कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम मोहन यादव, जानें क्यों बोले, 13 मई को जनता तुम्हें ठुकराएगी

MP Loksabha 2024 News- मध्य प्रदेश में चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा। इसके लिए मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव कमर कसकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। बुधवार को मंदसौर के दौरे पर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 8 May 2024, 4:07 PM IST

mp loksabha 2024 news

मंदसौर में एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव।

मध्य प्रदेश में चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा। इसके लिए मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव कमर कसकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। बुधवार को मंदसौर के दौरे पर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। देश में मंदिरों के स्थापऩ पूजन का कांग्रेस को दिए गए निमंत्रण को ठुकराने का मुद्दा उठाकर जनता से बीजेपी के समर्थन में वोट मांगे।

मंदसौर के गरोठ में आयोजित जन सभा में एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस आज से नहीं 70 साल से मंदिरों का निमंत्रण ठुकरा रही है। उन्होंने कहा कि जब सोमनाथ मंदिर का भूमिपूजन किया गया था, तब नेहरू ने सोमनाथ मंदिर का निमंत्रण ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा था देश में ये सब होना ठीक नहीं है। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर का फैसला सुनाया। राम मंदिर का भूमि पूजन हो गया, निर्माण हो गया और रामलला भी आकर बैठ गए लेकिन कांग्रेस से कोई नहीं आया, इन्होंने आज फिर निमंत्रण ठुकरा दिया। अब 13 मई को जनता इन्हें ठुकराएगी। सीएम ने कहा, क्योंकि जो राम का नहीं हो सकता, वो किसी का नहीं हो सकता।

आतंकवाद के मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा


सीएम डॉ. मोहन यादव ने देश में आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि 70 साल में देश में कई आतंकवादी घटनाएं होती रहीं और कांग्रेस केवल कहती रही कि पाकिस्तान से बात करेंगे। वहीं हमारे जांबाजों ने देश की सीमाओं में घुसकर हमारे सैनिकों को और देश में घुसकर हमला करने वाले देश दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया। ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो सका है।

लाडली बहना और किसान योजना पर की बात


सीएम ने कहा कि आपने बीजेपी को चुना तो आपको लाडली बहना योजना का लाभ मिला। किसानों के खातों में भी योजना का पैसा पहुंच रहा है। सीएम ने जनता से बीजेपी के समर्थन में वोट मांगे। सीएम ने कांग्रेस को जीरो कहते हुए डबल विकास का वादा किया, बोले, अगर इस बार हमारी सरकार आई तो, विकास की रफ्तार डबल कर देंगे। बता दें कि बीजेपी इस बार अबकि बार 400 पार का नारा लेकर चुनावी मैदान में है।

बता दें कि मंडला में जनसभा से पहले मंदसौर पहुंचे सीएम डॉं मोहन यादव सबसे पहले अष्टमुखी पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। सीएम ने यहां प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मानवता के कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल साइट एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'शिव रूद्र हैं, आशुतोष हैं; देवाधिदेव, अनादि, त्रिकालदर्शी, अनंत शिव हैं; जीवन शिव हैं…' उन्होंने आगे कहा, 'आज मंदसौर स्थित अष्टमुखी पशुपतिनाथ मंदिर में महादेव के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. भोलेनाथ की कृपा सभी पर अनवरत बरसती रहे, प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि की वर्षा हो, मानवता का कल्याण हो, यही प्रार्थना है.'

13 मई को एमपी में इन सीटों पर होंगे चुनाव

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान 13 मई को होना है। यहां आठ संसदीय क्षेत्रों में मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि चौथे चरण की आठ संसदीय क्षेत्रों में नाम वापसी के बाद 74 प्रत्याशी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं। इनमें देवास में 8, उज्जैन में 9, मंदसौर में 8, रतलाम में 12, धार में 7, इंदौर में 14, खरगोन में 5 और खंडवा में 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी।