1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन है जो मुख्यमंत्री को दिखाएंगे काले झंडे

कौन है जो मुख्यमंत्री को दिखाएंगे काले झंडे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 1 Aug 2018, 3:26 PM IST

patrika

कौन है जो मुख्यमंत्री को दिखाएंगे काले झंडे

मंदसौर.
मिड इंडिया रेलवे फाटक क्रमांक-१५१ के स्थान पर सुगम बाधा रहित आवागमन के लिए करीब १२ सालो से ब्रिज निर्माण की मांग करने वाले रहवासियों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन से पहले लोगो ने कलेक्टर से कहा कि यदि ५ अगस्त से पहले समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रकट किया जाएगा।
यहां क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि जिला प्रशासन भी भूमाफियाओं के चुंगल में आ चुका है। रतलाम रेलमंडल द्वारा जारी पत्र ४ जुलाई २०१८ का कलेक्टर मंदसौर ने आज तक जवाब नहीं दिया, यदि जवाब दे दिया जाता तो ब्रिज निर्माण के लिए रेल्वे द्वारा टैंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती। पत्र का जवाब दिया जाना अनिवार्यहै। केवल बैठक बुलाने से काम नहीं चलेगा। प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित जिम्मेदार लोगो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने एवं विभागीय स्तर पर कार्रवाईकरने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर दोषियों को दंडित करने के लिए रिटयाचिका लगाई जाएगी। ज्ञापन में मांग की गईकि तत्काल अंडरब्रिज की बाधाओं को दूर कर ब्रिज निर्माण शुरु किया जाएं। इस अवसर पर महेश मोदी, कांतिलाल राठौर, इसरार खान, गोपाल गुप्ता, विनोद दुबे, अनिल शर्मा, सुभाष अग्रवाल उपस्थित थे। कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि ३ अगस्त को रेलवे डीआरएम के साथ चर्चाकी जाएगी। इसमें अंडरब्रिज को लेकर आ रही बाधाओं को दूर करने के पूर्णप्रयास किए जाएंगे।
‘मुख्यमंत्री से कराएं जाने वाले लोकार्पण कार्य की दे जानकारी’
साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन नवीन सुशासन भवन के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत आदित्य सिंह द्वारा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को निर्देश दिए गए कि कृषक युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत कृषक युवाओं को लाभ प्रदान करने के लिए विशेष कैंप एवं शिविरों का आयोजन करें। गरोठ क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को तुरंत सूचना पत्र जारी करें तथा यह निर्धारित करेगी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियम उद्योगों द्वारा फॉलो किए जा रहे या नहीं। अगर कोई उद्योग नियम का पालन नहीं कर रहा है तो संबंधित एसडीएम के माध्यम से उचित कार्रवाई करवाए। सभी विभाग लोकार्पण कार्य की जानकारी 1 अगस्त तक जिला पंचायत में भिजवाएं। इससे 5 अगस्त को सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा के समय लोकार्पण कार्य कराए जा सके। बैठक में एडीएम अनिल कुमार डामोर, एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेश, एसडीएम शिवलाल शाक्य, डिप्टी कलेक्टर रोशनी पाटीदार एवं गरिमा रावत सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।
--------------------------