6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिरंगे के रंगों में आज डूबेंगे गण

जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनेगा गणतंत्र दिवस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 25 Jan 2018, 7:12 PM IST

patrika

republic day

मंदसौर । गणतंत्र दिवस अवसर पर २६ जनवरी को हर कोई (गण) तिरंगा के रंग में डूबा नजर आएगा। शासकीय विभागों सहित निजी संस्थानों व घरों में झंडावंदन किया जाएगा। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। मुख्य कार्यक्रम शहर के राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में आयोजित होगा। इस अवसर पर आकर्षक परेड का आयोजन होगा इसमें जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, नगर सेना, एनसीसी, स्काउट व गाईड की टुकडियां शामिल होगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों पर केन्द्रित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व पीटी प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया जाएगा। गुरुवार की शाम कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव, एसपी मनोजसिंह, एसडीएम एसएल शाक्य सहित अन्य अधिकारियों ने पीजी कॉलेज मैदान पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। साथ ही संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यह रहेगा पल-पल कार्यक्रम
यह रहेगा मुख्य कार्यक्रम का समय
- प्रात: ०9 बजे होगा ध्वजारोहण
- प्रात: ०9.02 बजे होगा मध्यप्रदेश गान
- प्रात: ०9.05 बजे मुख्य अतिथि करेंगे परेड का निरीक्षण
- प्रात: ०9.17 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का होगा वाचन
- प्रात: ०9.27 बजे परेड द्वारा तीन बार किया जाएगा हर्ष फायर
- प्रात: ०9.30 बजे परेड द्वारा किया जाएगा मार्चपास्ट
- प्रात: ०9.45 बजे होगा व्यायाम प्रदर्शन
- प्रात: 10.05 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम में होगी प्रस्तुतियां
- प्रात: 10.40 बजे से होगा झांकियों का प्रदर्शन
- प्रात: 10.55 बजे से होगा पुरस्कार वितरण
समारोह में सभी अधिकारी रहे उपस्थित
कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने जिला मुख्यालय मंदसौर में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह एवं भारत पर्व में सभी अधिकारियो को उपस्थित रहने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित होने वाले भारत पर्व में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थित अनिवार्य है। गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को जिला पंचायत में सुबह 8 बजे झंडावंदन किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी यहां राष्ट्र ध्वजारोहण करेगी।
साफ-सुथरा राष्ट्रीय ध्वज ही फहराएं
सभी जिलाधिकारी ध्वज संहिता का अक्षरश: पालन करें। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर फहराया जाने वाला राष्ट्रीय ध्वज साफ-सुथरा ही हो, कटा- फटा या रंग उड़ा हुआ या अत्यधिक पुराना न हो। गणतंत्र दिवस पर जिले की समस्त देशी- विदेशी मदिरा दुकाने एवं मद्यभंडागार बंद रखे जाएंंगे। शुष्क दिवस पर सम्पूर्ण जिले में मदिरा का क्रय-विक्रय भी पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
भारत पर्व पर होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व आयोजित किया जाएगा। भारत पर्व में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। उन्होंने बताया कि भारत पर्व का मुख्य आकर्षण गुदुम नृत्य, बधाई नृत्य, लोकनृत्य एवं राष्ट्रगीत होंगें। कलेक्टर ने बताया कि भारत पर्व का शुभारंभ सांय 6 .30 बजे से गांधी चौराहे पर होगा।
रेडक्रास भवन और वात्सल्यधाम पर धूमधाम से मनेगा गणंतत्र दिवस
गणतंत्र दिवस पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा द्वारा बीपीएल चौराहा स्थित रेडक्रास भवन एंव रेवास देवड़ा रोड स्थित वात्सल्य धाम (वृृद्धाश्रम) पर ध्वजारोहण रेडक्रास चेयरमेन प्रितेश चावला द्वारा किया जाएगा। रेडक्रास सचिव अनिल भट्ट ने बताया कि रेडक्रास भवन पर ध्वजारोहण प्रात: 7.30 बजे होगा। इसके बाद प्रात: 8 बजे रेवास देवड़ा रोड स्थित वात्सल्य धाम (वृृद्धाश्रम) पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में निवासरत् विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर दर्शन एवं औंकारेश्वर मंदिर पर दर्शन करने के लिए वाहन को दोपहर 12.30 बजे भेजा जाएगा।