11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में ट्विशा शर्मा जैसा एक और केस, मंदसौर में मिली नवविवाहित महिला की लाश

Twisha Sharma case like Incident: मंदसौर के गरोठ में नवविवाहिता की मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
Twisha Sharma case like Incident newlywed woman found dead in mandsaur

Twisha Sharma case like Incident: मंदसौर में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश (फोटो सोर्स- Patrika)

Newlywed woman found dead: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस (Twisha Sharma case) जैसा मामला सामने आया है। जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के ढाबा गांव में एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका पंचनामा बनाया। ट्विशा शर्मा मामले की तरह यहां भी मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। मौत की खबर सुनकर मृतिका के घर सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि, ससुराल पक्ष ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

नवविवाहिता के शव को गरोठ अस्पताल लाया गया। यहां पर मृतिका के पीहर पक्ष वालों ने सुसराल पक्ष पर प्रताडि़त करने की बात कहते हुए पति पर हत्या का आरोप लगाया। वही मृतिका के ससुर ने आरोप निराधार बताए। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की पैनल किया। जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

पुलिस ने बताया घटनाक्रम

गरोठ थाना प्रभारी बलबीर यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका का नाम इंद्राबाई गरासिया (30) पति ईश्वर गरासिया है। इंद्राबाई का शव उनके ससुराल में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतिका के भाई पप्पू राठौर ने बताया कि लंबे समय से मेरी बहन (इंद्राबाई )को परेशान किया जा रहा था। जीजा ईश्वर गरासिया ने इंद्रा के साथ इतनी मारपीट की कि उसकी मौत हो गई। वही मृतिका के ससुर प्रेम सिंह गरासिया ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। ससुर ने बताया कि इंद्रा ने रात करीब 12 से एक बजे के बीच आत्महत्या की है। घटना की सूचना रात में ही बहू के मायके वालों को दे दी गई थी।

दोनों ने की थी दूसरी शादी

मिली जानकारी के मुताबिक, करीब छह साल पहले दोनों की शादी हुई थी। इसमें बड़ी बात यह है कि ये दोनों की दूसरी शादी थी। पुलिस के अनुसार, इंद्राबाई का शव ढाबा स्थित उनके ससुराल में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मृतिका की मौत फांसी लगने से हुई है। इस मामले में डॉक्टरों की पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ओर साफ हो जाएगा। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से मामले की जांच की जाएगी।