अब तक इतने बढ़ चुके हैं दाम
भले ही बुधवार यानि 11 जुलार्इ को पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्घि ना हुर्इ हो, लेकिन 4 जुलार्इ से अब तक का बहीखाता देखा जाए तो पेट्रोल के दामों में एक रुपए से अधिक प्रति लीटर की वृद्घि देखने को मिल चुकी है। वहीं डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। जहां दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 98 पैसे प्रति लीटर आैर डीजल में 85 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वहीं कोलकाता में इन 6 दिनों में पेट्रोल में 97 पैसे आैर डीजल में 85 पैसे प्रति लीटर की वृद्घि हो चुकी है। वहीं बात मुंबर्इ की करें तो पेट्रोल 97 पैसे आैर डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुका है। चेन्नर्इ में पेट्रोल में 1.03 रुपए प्रति लीटर आैर डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर तक दाम बढ़ चुके हैं।