
Bitcoin crash after China statement, 16000 dollars cheaper in 1 week
नई दिल्ली। क्रिप्टोकरंसी मार्केट में हहाकार मचा हुआ है। चीन के पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने एक बयान के बाद बिटक्वाइन के कीमत में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। बिटक्वाइन मौजूइा समय40 हजार डॉलर से नीचे कारोबार कर रहा है। बैंक ने कहा हे कि डिजिटल टोकन का उपयोग भुगतान के रूप में नहीं किया जा सकता है।
इससे पहले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की ओर से भी यही बयान आया था, उसके बाद बिटक्वाइन की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से 12 मई के बाद से अब तक बिटक्वाइन करीब 16 हजार डॉलर नीचे आ चुका है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मौजूदा समय में बिटक्वाइन की कीमत क्या हो गई है।
40 हजार से नीचे आया बिटक्वाइन
www.coindesk.com/price/bitcoin के आंकड़ों के अनुसार मौजूदा समय में बिटक्वाइन की कीमत 40 हजार रुपए से नीचे आ चुकी है। भारतीय समय के अनुसार बिटक्वाइन के दाम 14 फीसदी की गिरावट के साथ 38966.54 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। जोकि कारोबारी स्तर के दौरान दिन लोएस्ट लेवल भी है। जबकि 24 घंटे पहले 45501.19 डॉलर पर खुला था और 45850.31 डॉलर के साथ दिन के हाई पर पहुंचा था। बैंक ऑफ चाइना के बयान के बाद से बिटक्वाइन की कीमत में 6200 डॉलर से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है।
एक हफ्ते में बुरी तरह से क्रैश हुआ बिटक्वाइन
अगर बात बीते एक हफ्ते की बात करें तो बिटक्वाइन बुरी तरह से क्रैश हो चुका है। 12 मई को बिटक्वाइन 55132.01 डॉलर पर था। जोकि आज 38966.54 डॉलर के साथ लोएस्ट लेवल पर आ गया है। आंकड़े साफ बयां कर रहे हैं कि बिटक्वाइन में इस दौरान 16 हजार डॉलर से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। जानकारों की मानें तो अभी और भी गिरावट की संभावना देखने को मिल रही है। इसका लेवल 35 हजार डॉलर पर आकर रुक सकता है।
पीबीओसी का बयान
लंदन बेस्ड नेक्सो कंपनी के कोफाउंडर एंटोनी ट्रेंचेव के अनुसार यह चीन का नया चैप्टर है जो कि क्रिप्टो के इर्द-गिर्द फंदा कस रहा है। वहीं दूसरी ओर पीबीओसी के आधिकारिक वीचैट अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक नोटिस के अनुसार, वर्चुअल करेंसी को बाजार में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए और न ही किया जा सकता है क्योंकि वे वास्तविक मुद्राएं नहीं हैं। वित्तीय और भुगतान संस्थानों को वर्चुअल मुद्रा वाले उत्पादों या सेवाओं का मूल्य निर्धारण करने की अनुमति नहीं है।
Updated on:
19 May 2021, 10:41 AM IST
Published on:
19 May 2021, 10:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.