नई दिल्ली। आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार के लिए राहत भरी खबर आई है। मई माह में खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मई में रिटेल महंगाई दर अप्रैल 2.92 फीसदी से बढ़कर 3.05 फीसदी पर आ गई है। मई में कोर सीपीआई अप्रैल के 4.6 फीसदी से घटकर 4.2 फीसदी पर रही है। महीने दर महीने आधार पर बात करें तो इस दौरान खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 1.1 फीसदी से बढ़कर 1.83 फीसदी पर रही है। वहीं, सब्जियों की महंगाई 2.87 फीसदी से बढ़कर 5.46 फीसदी पर पहुंच गई है।