तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे जबकि मुंबई में चार पैसे प्रति लीटर की कटौती की। साथ ही, डीजल के दाम में भी कटौती की गई है। डीजल दिल्ली में छह पैसे, कोलकाता में दो पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में पांच पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।