आरआईएल और बीपी का उपक्रम देश में 1,400 से अधिक साइटों पर आरआईएल के वर्तमान ईंधन रिटेलिंग नेटवर्क को शामिल और निर्माण करेगा, जिसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 5,500 साइटों तक तेजी से विकास करना है। रिलायंस की तरफ से चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और बीपी की तफ से उसके ग्रुप सीईओ बॉब डुडले ने इस बारे में हुए एक एग्रीमेंट पर मंगलवार को दस्तखत किए हैं। दोनों कंपनियों के बीच व्यापार करने का समझौता हो गया है। इस जॉइंट वेंचर में रिलायंस की हिस्सेदारी 51 फीसदी और बीपी की हिस्सेदारी 49 फीसदी है।