11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजल में 12 पैसे तक की कटौती, पेट्रोल के 6 पैसे दाम हुए कम

तीन दिन के बाद देश में डीजल में 12 पैसे तक की कटौती की गर्इ है, वहीं पेट्रोल के दामों में 6 पैसे प्रति लीटर की हुर्इ कटौती।

2 min read
Google source verification
Petrol-diesel price

डीजल में 12 पैसे तक की कटौती, पेट्रोल के दाम रखे गए स्थिर

नर्इ दिल्ली। दो दिन पहले आर्इएमएफ की रिपोर्ट ने भारत की विकास दर को घटाने के बाद से भारत सरकार अौर पेट्रोलियम कंपनियां चिंतित हो गर्इ थी। आर्इएमएफ ने इसका कारण पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की वजह से बढ़ती खुदरा आैर थोक महंगार्इ दर भी बढना भी बताया जा रहा था। जिसके बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने इस बात पर ध्यान देते हुए गुरुवार को डीजल के दामों में कटौती कर दी है। वहीं पेेट्रोल के दामों में मामूली कटौती देखने को मिली। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर डीजल के दामों में कितनी कटौती हुर्इ है।

आज इतने देने पेट्रोल के दाम दाम
आज यानि 19 जुलार्इ 2018 को देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दामों में सिर्फ दिल्ली में ही कटौती देखने को मिली। दिल्ली में आज 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गर्इ। जिससे यहां पर पेट्रोल के दाम 76.78 रुपए प्रति लीटर हो गए। वहीं बाकी महानगरों में पेट्रोल के दामों में कोर्इ कटौती नहीं हुर्इ। कोलकाता में पेट्रोल 79.51 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। मुंबर्इ में पेट्रोल की बिक्री 84.22 रुपए प्रति लीटर होगी। चेन्नर्इ में 79.76 रुपए प्रति लीटर के दामों में पेट्रोल बेचा जाएगा।

डीजल के दामों में 12 पैसे की कटौती
वहीं डीजल के दामों में देश के बड़े महानगरों में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गर्इ है। जिसके बाद से दिल्ली में आज डीजल की कीमत 12 पैसे की कटौती के साथ 68.35 रुपए प्रति लीटर होगी। वहीं बाकी तीन महानगरों में डीजल में 9 पैसे की कटौती की गर्इ है। कोलकाता डीजल 70.94 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। मुंबर्इ की बात करें तो वहां आज भी डीजल सबसे महंगा होगा। यहां डीजल आपको 72.56 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। अगर बात दक्षिण भारत के सबसे बडे महानगर चेन्नर्इ की करें तो यहां पर डीजल के दाम 72.19 रुपए प्रति लीटर होंगे।

आैर सस्ता हो सकता है पेट्रोल आैर डीजल
वहीं दूसरी आेर सरकार आैर पेट्रोलियम कंपनियों से पेट्रोल डीजल के दामों में आैर कटौती के भी संकेत मिल गए हैं। आगामी एक हफ्ते में पेट्रोल-डीजल के दामों में 50 से 75 पैसे प्रति लीटर की कटौती हो सकती है। जिसका कारण रूस, साउदी अरब आैर आेपेक देशों द्वारा तेल का उत्पादन बढ़ाने की बात कह दी है। जिससे क्रूड आॅयल के दामों में किसी तरह के बढ़ने के आसार नहीं है। जिससे भारत को पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कोर्इ समस्या नहीं होगी।