नई दिल्ली : कोरोना महामारी ( Corona Pandemic ) ने न सिर्फ लोगों को लंबे वक्त तक घर में रहना सिखा दिया बल्कि लोगों को उनके अंदर छिपे ऐसे टैलेंट के बारे में भी पता चला जिस पर लोग कभी ध्यान नहीं देते थे। अब शेयर मार्केट को ही ले लिया जाए तो इसे हमेशा से रिस्की और gambling माना जाता है। आम आदमी पैसा गंवाने के डर से इससे दूरी बनाकर रखता है, लेकिन फिलहाल मई में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन पीरियड में मार्च से लेकर मई तक 12 लाख नए Demat अकाउंट्स खुलवाए गए । जिससे साफ है कि लोग लॉकडाउन में शेयर मार्केट ( Share Market ) में दिलचस्पी ले रहे हैं। और ऐसा करने में सबसे आगे वो First Time Investors है जिन्हें आमतौर पर अपने मेनस्ट्रीम करियर की वजह से शेयर मार्केट में पैसा लगाने का वक्त ही नहीं था।