2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेशी निवेशकों का भारत में बढ़ रहा भरोसा, अप्रैल में की 17,219 करोड़ रुपए की खरीदारी

विदेशी निवेशकों को पसंद आ रहा भारतीय बाजार विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में कर रहे बढ़चढ़कर निवेश अप्रैल में की 17,219 करोड़ रुपए की खरीदारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 28 Apr 2019, 11:48 AM IST

FPI

विदेशी निवेशकों का भारत में बढ़ रहा भरोसा, अप्रैल में की 17,219 करोड़ रुपए की खरीदारी

नई दिल्ली। अनुकूल वृहद आर्थिक परिस्थितियों तथा पर्याप्त तरलता के कारण विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक ( एफपीआई ) अप्रैल महीने में 17,219 करोड़ रुपए के शुद्ध खरीदार रहे हैं। यह लगातार तीसरा महीना रहा जब एफपीआई ( FPI ) शुद्ध लिवाल रहे हैं।


विशेषज्ञों ने दी जानकारी

विशेषज्ञों का मानना है कि सकारात्मक वैश्विक धारणा, आर्थिक वृद्धि के बेहतर होते परिदृश्य, अनुकूल वृहद आर्थिक परिस्थिति तथा रिजर्व बैंक द्वारा नरम रुख अपनाने के कारण फरवरी, 2019 से भारत विदेशी निवेशकों के निवेश पाने वाले शीर्ष देशों में से एक बना हुआ है।


ये भी पढ़ें: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप, रिलायंस इंडस्ट्रीज रही टॉप पर


मार्च में 45,981 करोड़ रुपए लगाए FPI में

अप्रैल से पहले एफपीआई ने घरेलू बाजार (शेयर और ऋण) में मार्च में 45,981 करोड़ रुपए और फरवरी में 11,182 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया था। डिपॉजिटरीज के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अप्रैल महीने में एफपीआई ने शेयरों में 21,032.04 करोड़ रुपए लगाए जबकि बांड बाजार से उन्होंने 3,812.94 करोड़ रुपए की निकासी की है।


विश्लेषक हिमांशु श्रीवास्तव दी जानकारी

इस तरह वह घरेलू बाजार में इस दौरान 17,219.10 करोड़ रुपए के शुद्ध लिवाल रहे हैं। मॉर्निंगस्टार के शोध प्रबंधक एवं वरिष्ठ शोध विश्लेषक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी की आशंका से कई केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दर में बढ़ोतरी की है ताकि सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को सहारा मिल सके।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

( ये न्यूज एजेंसी से ली गई है। )