18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरीः सस्ता पेट्रोल खरीदने का ये है बेहद अासान तरीका, जल्द ही करवा लें टंकी फुल

पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। यहां तक की कई जगहों पर पेट्रोल 90 के करीब पहुंच चुका है।

2 min read
Google source verification
petrol

ऐसे पा सकते है पेट्रोल भरवाने पर 40 रुपए तक की छूट

नई दिल्ली।पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। यहां तक की कई जगहों पर पेट्रोल 90 के करीब पहुंच चुका है। बढ़ते दामों की मार तो आम जनता ही झेल रही है। आज एक पार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे की बढ़ोतरी हुई तो वहीं डीजल में 22 पैसे महंगा हो गया। लेकिन इस सितंबर आपको मिल सकता है सस्ता पेट्रोल बस आपको करना होगा ये छोटा -सा काम। जिसके बाद आपको पेट्रोल भरवाने पर पूरे 40 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।

मिलेगा 40 रुपए का कैशबैक
दरअसल पेट्रोल की हर बढ़ती कीमतों को देखते हुए फोनपे(PhonePe) एक कैशबैक ऑफर लेकर आया है। जिसके चलते अगर आप 100 रुपए का पेट्रोल भरवाकर 40 रुपए का डिस्काउंट यानी कैशबैक पा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में (PhonePe) एप को डाउनलोड़ करना है। उसके बाद आपको इंडियन ऑयल (indian oil) के पेट्रोल से पेट्रोल लेना होगा और फोनपे (PhonePe) से भुगतान करना होगा।

यहां मिलेगा डिस्काउंट
आपको बता दें कि यह ऑफर सिर्फ इंडियन ऑयल की ओर से मिल रहा है। हालांकि कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि सभी पेट्रोल पंप पर यह ऑफर मिल रहा है। दरअसल यह ऑफर डिजिटल वॉलेट फोनपे एप की ओर से मिल रहा है। इस ऑफर के तहत पेट्रोल भरवाकर आपको फोनपे ऐप से पेमेंट करना होगा। इसके बाद आपको 100 रुपए या इससे ज्यादा के पेमेंट पर 40 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक आपको 10 बार पेट्रोल भरवाने पर मिलेगा यानि अगर आप 10 बार तक फोनपे पेमेंट करते हैं तो आपको कैशबैक मिलेगा। इसके बाद नहीं मिलेगा। यह ऑफर 30 सितंबर 2018 तक है। साथ ही इसकी शर्त यह भी है आप 1 दिन में एक में एक बार ही कैशबैक ले सकेंगे। इसका मतलब आप 10 दिन तक हर रोज 40 रुपए तक का कैशबैक पा सकते है।