1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्राफा बाजार में लौटी रौनक, जानिए कितनी बढ़े सोने चांदी के दाम

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों को 150 रुपए का इजाफा देखने को मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 22 Mar 2018, 6:19 PM IST

Gold Market

Gold Market

नई दिल्ली। सकारात्मक वैश्विक संकेत और नवरात्र के सीजन में मांग पूरा करने के लिए स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से की गई तेज खरीदारी की वजह से सोने के दामों में काफी तेजी देखने को मिली है। गुरुवार को सोने की कीमते 31 हजार रुपए के ऊपर पहुंच गए हैं। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों को 150 रुपए का इजाफा देखने को मिला। जिसकी वजह से प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 31,500 रुपए पर आ गए। जानकारों की मानें तो अगर बाजार का असर इसी तरह से देखने को मिला तो आने वाले दिनों में सोने कीमतें 32 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ सकते हैं।

चांदी में भी हुआ उछाल
अगर बात चांदी की करें तो यहां भी सोने की तरह तेजी देखने को मिली है। गुरुवार को चांदी की कीमतों ने 500 रुपए उछल ली। जिसके बाद चांदी की कीमतें 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। चांदी की कीमतों में इस तरह की उछाल की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की तेजी को माना जा रहा है। सर्राफा व्यापारियों के मुतसबिक मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण ही सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली है।

कमजोर हुए डॉलर से मिला फायदा
जानकारों के अनुसार अमेरिकी फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में किए गए इजाफे के बाद कमजोर डॉलर का फायदा सोने-चांदी को मिला। फेड रिजर्व की ओर से इस साल दो और बार ब्याज दरों में इजाफे का अनुमान लगाया गया है, इसने भी सोने की कीमतों को बल दिया है।

वैश्विक स्तर पर भी सोने-चांदी में उछाल
अगर बात बीते दिन की करें तो सोने की कीमतों में 40 रुपए की गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन अगले ही दिन सोने अच्छी छलांग ली। वहीं न्यूयॉर्क में सोना की कीमतों में 1.60 फीसदी की तेजी देखने को मिली। जिसके साथ साथ सोने की कीमत 1,331.80 औस प्रति डॉलर हो गई। वहीं चांदी ने 2.35 फीसदी छलांग लगाई। जिससे उसकी कीमत 16.55 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर स्तर पर आकर रुक गई। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 150 रुपए के उछाल के साथ 31,500 और 31,350 के स्तर पर आ गया।